{"_id":"6305ef2dc0b09412af246cd7","slug":"youth-beat-up-policeman-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun Crime: युवक ने दरोगा के साथ की हाथापाई, जमीन पर गिराकर पीटा, फाड़ी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun Crime: युवक ने दरोगा के साथ की हाथापाई, जमीन पर गिराकर पीटा, फाड़ी वर्दी
Wed, 24 Aug 2022 02:58 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 24 Aug 2022 02:58 PM IST
सार
दरोगा अवधेश पाराशर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी खत्म करके कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान परशुराम चौक के नजदीक जैन मंदिर के सामने एक युवक आकर उनसे भिड़ गया।
विज्ञापन
up police demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे परशुराम चौक के नजदीक एक युवक दरोगा से भिड़ गया। उसने दरोगा से हाथापाई कर दी। इतना ही नहीं उसने दरोगा को गिराकर भी पीटा, जिससे दरोगा के कपड़े तक फट गए।
विज्ञापन
दरोगा अवधेश पाराशर पुलिस लाइन में तैनात हैं। इस समय उनकी ड्यूटी अलापुर थाने में चल रही है। उन्होंने गोपीचौक के नजदीक किराये पर कमरा ले लिया है। वहीं से वह रोजाना ड्यूटी आते-जाते हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि अवधेश पाराशर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी खत्म करके कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान परशुराम चौक के नजदीक जैन मंदिर के सामने एक युवक आकर उनसे भिड़ गया।
विज्ञापन
युवक आरोप लगाने लगा कि इन्हीं पुलिस वालों ने उसके पिता को मारा है। उसने हाथापाई कर दी और दरोगा को गिरा लिया। हाथापाई में दरोगा की वर्दी तक फट गई। उसी समय कोतवाली पुलिस गुजर रही थी। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसे कोतवाली ले जाया गया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक मंदित है, जिस पर उसका 151 में चालान करते हुए परिजनों को हिदायत दी गयी है।