फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun village girl became budaun queen vaishnavi on social media she have 21 lakh followers

मिसाल: गांव की बेटी सोशल मीडिया पर बनी ‘बदायूं क्वीन’, 21 लाख फॉलोअर

Mon, 10 Jan 2022 11:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 10 Jan 2022 11:24 AM IST
सार

वैष्णवी पटेल मूल रूप से मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बेला की रहने वालीं हैं। उनका गांव शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर है। शहर आने-जाने की कोई खास व्यवस्था नहीं है। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई स्थानीय इंटर कॉलेज से की।

विज्ञापन
Budaun village girl became budaun queen vaishnavi on social media she have 21 lakh followers
बदायूं क्वीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। हरिवंश राय बच्चन की ये पंक्तियां ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली वैष्णवी पटेल के संघर्ष पर सटीक बैठती हैं। उन्होंने ग्रामीण इलाके में रहकर न सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई बल्कि दूसरे लोगों के लिए भी प्रेरणा बनीं कि आज हर क्षेत्र की महिलाएं निडर होकर हर प्लेटफार्म पर अपना नाम रोशन कर सकती हैं।

विज्ञापन


वैष्णवी पटेल मूल रूप से मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बेला की रहने वालीं हैं। उनका गांव शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर है। शहर आने-जाने की कोई खास व्यवस्था नहीं है। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई स्थानीय इंटर कॉलेज से की। बाद में बीएससी करने के लिए एनएमएसएन दास कॉलेज में प्रवेश लिया।
विज्ञापन


आने-जाने में दिक्कत होने के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ी। बाद में उन्होंने बीए की प्राइवेट पढ़ाई शुरू की। करीब दो साल पहले वैष्णवी पटेल सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं। तब उनके पास मोबाइल भी नहीं था। उनकी मां सरिता देवी और पिता राकेश कुमार ने एक मोबाइल लेकर दिया। इसके बाद उन्होंने टिकटॉक पर वीडियो बनाकर अपलोड करने शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाईकी और स्नैक एप पर भी वीडियो बनाकर अपलोड की। कुछ ही समय में उनके 41 लाख फॉलोअर हो गए लेकिन पिछले समय यह एप बंद कर दिए गए। इस दौरान उन्होंने 60 हजार रुपये भी कमाए। इस दौरान उन्हें काफी परेशानी हुई लेकिन बाद में कई भारतीय एप शुरू हो गए।

आज मोज एप पर वैष्णवी के 21 लाख फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर एक लाख 14 हजार, यूट्यूब पर 26 हजार सब स्क्राइबर और टिकी एप पर चार लाख 17 हजार फॉलोअर हो चुके हैं। उनकी अधिकतर स्टोरी ‘बदायूं क्वीन’ के नाम से हैं।

यूट्यूब के लिए शूट कर रहीं स्टोरी

इस समय वैष्णवी पटेल यूट्यूब के लिए छोटी-छोटी स्टोरी शूट कर रहीं हैं। इसमें उनका भाई अंश पटेल भी साथ दे रहा है। शहर के कई युवा भी उनसे जुड़ गए हैं और देश भक्ति से संबंधित छोटी-छोटी स्टोरियां बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर रहे हैं। सेना के पराक्रम को बताने वाले वीडियो भी बनाए हैं।

योगी सेना में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी बनीं
वैष्णवी पटेल कुछ समय के लिए योगी सेना की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी रहीं। इसके लिए उन्हें कहीं भटकने की जरूरत नहीं पड़ी। सोशल मीडिया के माध्यम से ही तमाम कार्यकर्ता उनसे जुड़ गए और उन्होंने महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी। हालांकि अब वह महिला मोर्चा में नहीं हैं।

लोगों ने सराहे खेत खलिहान के वीडियो
वैष्णवी पटेल ने ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े तमाम वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। उन्होंने खेत, खलिहान, नहर, पेड़ पौधे, ट्यूबवैल की लोकेशन पर कई वीडियो बनाए हैं जो विशेष सराहे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed