{"_id":"67a3b0f81de1f58c4d01a9d4","slug":"youth-are-not-coming-to-become-security-guards-only-nine-reached-the-fair-badaun-news-c-123-1-sbly1018-133860-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सुरक्षा गार्ड बनने के लिए नहीं आ रहे युवा, मेले में मात्र नौ ही पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सुरक्षा गार्ड बनने के लिए नहीं आ रहे युवा, मेले में मात्र नौ ही पहुंचे
विज्ञापन
वजीरगंज ब्लाक में रोजगार मेले में आवेदन करते युवा। संवाद
- फोटो : राजकीय आईटीआई में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल युवा।
रहेड़िया। सुरक्षा गार्ड के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत बुधवार को वजीरगंज ब्लॉक में रोजगार मेला लगा। यहां मात्र 12 युवा ही पहुंचे। युवाओं को 18 हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात कही गई। यह पता चलने पर तीन युवक लौट गए, जबकि नौ युवाओं ने नौकरी करने की हामी भरी। इसके बाद उनका चयन किया गया।
रोजगार मेले में एसआईएस कंपनी सुरक्षा गार्ड्स और सुपरवाइजर की भर्ती कर रही है। दो दिवसीय मेले के पहले दिन मात्र 12 युवा ही पहुंचे। दो-तीन युवक वेतन का पता चलते ही गायब हो गए। दौलतपुर निवासी सुबोध कुमार ने बताया कि रोजगार मेला लगा होने की जानकारी पर यहां पहुंचे थे। यहां पता चला कि सुरक्षा गार्ड की भर्ती की जा रही है। हालांकि उन्होंने सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन किया है।
कुर्वी गांव के श्याम ने बताया कि कट-कटाकर करीब 15 हजार रुपये मिलेंगे। उसमें भी दूसरे राज्य में भेज सकते हैं। इतने कम रुपये में दूसरे राज्य में जाकर कैसे नौकरी कर पाएंगे। राजकुमार ने बताया कि मेले में आ तो गए हैं, नौकरी पसंद आएगी तो करेंगे। मोहम्मद सालिम ने बताया कि नौकरी की लालसा है, अगर नौकरी मिलती है तो वह जरूर करेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी मेले का आयोजन किया जाएगा। भर्ती अधिकारी नरेंद्र पाठक ने बताया कि नौ युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। पांच सौ पदों पर भर्ती करनी है, लेकिन अभी युवा कम ही मेले में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 15 से 20 हजार रुपये एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 18से 25 हजार रुपये पर युवाओं को नौकरी देने का काम किया जा रहा है।
पहली बार मेले में आए और मिल गई नौकरी
वजीरगंज क्षेत्र के गांव पुसगवां से मेले में नौकरी पाने के लिए आया था। आवेदन के बाद शारीरिक माप दंड में पास होने के बाद नौकरी मिली है। जब तक सरकारी नौकरी नहीं लग जाती तब तक इस नौकरी को ही करेंगे। -कामरान, पुसगवां
सुपरवाइजर के पद पर मिली तैनाती
गांव पुसगवां से रोजगार मेले में आए हैं। सुपरवाइजर के पद के लिए आवेदन किया है। शैक्षिक प्रमाण पत्र व शारीरिक मापदंड में पास होने के बाद मनचाहे पद पर नियुक्ति मिली है। मन लगाकर नौकरी करेंगे। -मोहम्मद सालिम, पुसगवां

वजीरगंज ब्लाक में रोजगार मेले में आवेदन करते युवा। संवाद- फोटो : राजकीय आईटीआई में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल युवा।