फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young men surrounded the attacking old man and he died

Budaun News: हमलावर बुजुर्ग को युवकों ने घेरा, मौत

Sun, 27 Apr 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Young men surrounded the attacking old man and he died
घायल ओमेंद्र सिंह को मेडिकल कॉलेज ले जाते परिजन। स्रोत- वीडियोग्रैब
उझानी। वनगांव में शनिवार दोपहर चार बजे तालाब किनारे ताश खेल रहे लोगों में से युवक पर बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इसके बाद युवकों ने बुजुर्ग को घेर लिया। इस दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की तह तक पहुंचने को जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वनगांव के बाहरी छोर पर छह युवक ताश खेल रहे थे। उसी दौरान ताश खेल रहे युवकों में से ओमेंद्र सिंह (35) पुत्र मुन्ने के सिर पर गांव के ही 60 वर्षीय किशनपाल ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। हमले के बाद खींचतान के दौरान किशनपाल की मौके पर ही गश खाकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मी किशनपाल को लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, घायल ओमेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुजुर्ग किशनपाल की मौत को लेकर देर शाम तक पसोपेश का माहौल बना रहा। मृतक के परिजनों के बाहर होने की वजह से कोई भी ग्रामीण स्पष्ट कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। घायल ओमेंद्र ने पुलिस को बताया कि हमले के बाद किशनपाल खुद ही चीखने लगे मैने तो पहले से ही जहर खा लिया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि बुजुर्ग की मौत खींचतान में होने की ओर इशारा कर रहा है। मृतक के शरीर पर खरोंच का निशान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

नोएडा में मां के साथ रहता है मृतक का छोटा बेटा
मृतक किशनपाल के दो बेटे हैं। बड़े बेटे प्रशांत की दिमागी हालात ठीक नहीं है। छोटा बेटा निशांत अपनी मां गुड्डो के साथ नोएडा में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि किशनपाल का गांव में मकान है, लेकिन कृषि योग्य भूमि नहीं है। पिता की मौत के बाद भी बड़ा बेटा प्रशांत सामान्य की तरह घूमता रहा। मृतक की पत्नी और छोटे बेटे के बाद ही किशनपाल और ओमेंद्र के बीच क्या पहले से कोई रंजिश थी, यह भी साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed