फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man's body found hanging after dispute with wife.

Budaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक का शव फंदे पर लटका मिला

Thu, 16 Jul 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging after dispute with wife.
रवि कुमार फाइल फोटो
नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव दजरामपुर में बुधवार सुबह 30 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर बकेना के पेड़ की डाल पर फंदे से लटका मिला। बुधवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने शव को लटकता देख शोर मचा दिया। शोर सुन आसपास खेतों में काम रहे किसान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन

गांव दजरामपुर निवासी रवि (35) पुत्र ननुकी पिछले कुछ वर्षों से पत्नी रेखा के साथ गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी में सफाई कर्मी की नौकरी करता था। मृतक के बेटे रचित ने बताया कि पापा और मम्मी में अक्सर विवाद होता रहता था। इसके चलते ही मम्मी मामा के घर आ गईं थीं। इसके बाद पापा भी गांव में आ गए थे।
विज्ञापन

साले अक्षय ने बताया कि रवि शराब पीने के आदी थे। वह शराब पीकर घर पर झगड़ा किया करते थे। बहन के साथ भी मारपीट किया करते थे। परेशान होकर बहन तीन दिन पहले गांव आ गई थी। बहन के आने के बाद रवि ने गुड़गांव में पुलिस से शिकायत की कि रेखा उनके घर में रखी नगदी और जेवर लेकर किसी के साथ चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव आने के बाद उन्होंने इस्लामनगर पुलिस से भी शिकायत की। बहन ने भी पुलिस से शिकायत की थी। बुधवार को दोनों पक्षों को पुलिस के सामने समझौता होना था। इससे पहले ही रवि के फंदे पर लटकने की सूचना मिली। रवि के चार बेटे हैं। उनमें रचित 10 साल का सबसे बड़ा है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रवि कुमार फाइल फोटो

रवि कुमार फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed