फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man was tied to cot then beaten to death with sticks in budaun

Budaun News: युवक को चारपाई से बांधा, फिर लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला; शराब के नशे में हुआ था विवाद

Tue, 24 Oct 2023 06:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Oct 2023 06:23 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में पीट पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। बताया गया है कि युवक सोमवार रात गांव के एक व्यक्ति के साथ शराब पीकर आया था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी पक्ष ने युवक को चारपाई से बांधकर पीटकर मार डाला। 
 

विज्ञापन
young man was tied to cot then beaten to death with sticks in budaun
मृतक सिद्धार्थ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगला में 30 वर्षीय युवक सिद्धार्थ को चारपाई से बांधने के बाद लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। शराब के नशे में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सिद्धार्थ के पिता हुकुम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी नेम सिंह और उसके बेटे पुष्पेंद्र व धर्मवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक सिद्धार्थ खेतीबाड़ी और मजदूरी करता था। वह गांव के ही नेम सिंह के साथ सोमवार रात पड़ोसी गांव रेवा से शराब पीकर आया था और नेम सिंह के घेर में जाकर बैठ गया। वहां करीब एक घंटे तक दोनों के बीच किसी बात पर बहस होती रही। विवाद बढ़ने पर दोनों में गालीगलौज और मारपीट हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
शोरशराबा होने पर नेम सिंह के बेटे पुष्पेंद्र और धर्मवीर लाठी-डंडे लेकर आ गए। उन्होंने सिद्धार्थ को चारपाई पर रस्सी से बांध दिया और फिर लाठी-डंडों से उसे बेरहमी से पीटा। आरोपी उसे मरा समझाकर भाग गए। गंभीर रूप से घायल सिद्धार्थ को उनके परिवार वाले कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने नेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

सीओ उझानी शक्ति सिंह ने बताया कि कादरचौक के मोहन नगला गांव में शराब पीकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। उनके बीच मारपीट हो गई थी। इसमें युवक को गंभीर चोटें आईं। सुबह उसकी मौत हो गई। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed