{"_id":"6b034b7853d3054b5a037dd8","slug":"while-the-family-was-away-at-a-wedding-thieves-ransacked-three-houses-badaun-news-c-123-1-bdn1038-178276-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घरवाले शादी में गए, चोर खंगाल गए तीन मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घरवाले शादी में गए, चोर खंगाल गए तीन मकान
विज्ञापन
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चोरी की घटना के बाद घर में फैला सामान। स्त्रोत वीडियो ग्
बदायूं। रिश्तेदारों की शादी में शामिल होने गए तीन परिवारों के मकानों को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवर और लैपटॉप समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। तीनों परिवार बुद्ध विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। वारदात का पता परिवारों के लौटने पर चला। एक ही कॉलोनी के तीन घरों में चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। तीनों घरों से हुई चोरी की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शनिवार की शाम रिश्तेदार की शादी में असरासी शामिल होने गए थे। घर में कोई नहीं होने पर शनिवार की रात किसी समय चोरों ने उनके और कॉलोनी के दो घरों को निशाना बना लिया। घर से 50 हजार रुपये और करीब एक लाख रुपये कीमत की तीन जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ली गई।
इसी कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश सेवानिवृत्त फौजी हैं। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने म्याऊं गए थे। चोर उनके घर से सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, झुमकी, दो जोड़ी पायल और दो लैपटॉप चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। वहीं, बुद्ध विहार कॉलोनी के ही शैलेश यादव के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। उनके घर से तीन लाख रुपये और करीब पांच लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण चोरी होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
शादी में आए ससुरालियों के घर चोरी
बदायूं। भाई की शादी में शामिल होने आए सनातन मिश्रा के सास-ससुर और साले के घर में 21 नवंबर की देर रात चोरी हो गई। उनका मकान अलापुर रोड स्थित हामिदी सीएनजी पेट्रोल पंप के पास है। कमलेश मिश्रा ने बताया कि वह बुधवार को इस्लामनगर शादी में शामिल होने गए थे। इसके बाद उनका बेटा घर पर था। शनिवार को उनको बेटा भी शादी में शामिल होने गए थे। शनिवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। संवाद
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरी की घटना की जानकारी मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरी की घटना के अनावरण के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही चोरी की घटना को वर्क आउट कर लिया जाएगा। - सुमेध मिलिंद जाधव, सीओ सिटी