{"_id":"6769b60d56f13e28c5056006","slug":"young-man-was-not-murdered-case-will-be-finalized-for-suicide-badaun-news-c-123-1-bdn1007-131552-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक की नहीं हुई हत्या, आत्महत्या में तरमीम होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक की नहीं हुई हत्या, आत्महत्या में तरमीम होगा मुकदमा
Tue, 24 Dec 2024 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका के घर के दरवाजे पर हुई युवक की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा अब आत्महत्या में तरमीम होगा। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पुलिस इस मुकदमे को हत्या के स्थान पर आत्महत्या में तरमीम करने की तैयारी कर रही है। युवक के शव के पास मिले तमंचे को भी पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है।
हजरतपुर में गढ़ी और मलूकपुर बराबर-बराबर में गांव है। मलूकपुर ग्राम पंचायत गढ़ी का मझरा है। गढ़ी निवासी नरेंद्र यादव मलूकपुर की एक युवती से एक तरफा प्यार करता था। वह पिछले दो साल से युवती को परेशान कर रहा था। युवती के परिजनों ने इस मामले की शिकायत कई बार युवक के परिजनों से की।
15 दिसंबर की शाम युवक नरेंद्र की गोली लगने से मौत हो गई थी। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि पुलिस पहले दिन से ही युवक की मौत की वजह आत्महत्या मान रही थी। लेकिन अब पुलिस की जांच में स्पष्ट हो चुका है कि युवक ने आत्महत्या की है, इसलिए यह मामला अब आत्महत्या में दर्ज किया जाएगा।