{"_id":"6af22591a60c2d126709f3cb","slug":"young-man-returning-home-for-diwali-dies-in-an-accident-two-companions-critically-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177276-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दीपावली मनाने घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दो साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दीपावली मनाने घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दो साथी गंभीर
विज्ञापन
बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले हरिओम शुक्ला का फाइल फोटो
बदायूं। दीपावली मनाने घर लौट रहे बुलेट सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। बुलंदशहर जिले के नरौरा कस्बे के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से युवक की बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दो साथियों को नोएडा के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सीतापुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गांव जिहुरी निवासी नैमिस ने बताया कि उनका भाई हरिओम शुक्ला (30) गाजियाबाद की एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। रविवार को वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से दीपावली मनाने घर लौट रहे थे। शाम को बुलंदशहर जिले के नरौरा कस्बे के पास उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हरिओम की हालत गंभीर देखते हुए उसे बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार को उपचार के दौरान हरिओम ने दम तोड़ दिया। वहीं, उसके दोनों साथियों को बेहतर उपचार के लिए नोएडा के हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने पर जांच की गई। पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- --
गोवंश से टकराई बाइक, युवक की मौत
जरीफनगर। गांव सिरसा निवासी टेनी (18) पुत्र ओंकार की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक गोवंश से टकरा गई थी। पुलिस के अनुसार, टेनी ढाबे पर काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान दहगवां चौराहे पर अचानक सामने आए गोवंश से उसकी बाइक टकरा गई थी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। गंभीर अवस्था में अलीगढ़ भर्ती कराया गया है। रविवार को टेनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। अलीगढ़ में उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हादसा होने के बाद घायल का अलीगढ़ में इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद