फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young Man Dies in Two-Bike Collision; Second Rider Injured

Budaun News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा सवार घायल

Sun, 19 Apr 2026 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Young Man Dies in Two-Bike Collision; Second Rider Injured
उघैती। उघैती थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

हादसे में मृतक की पहचान रियोनाई गांव निवासी (22 साल) मलकीत पुत्र रघुवीर के रूप में हुई है। घायल युवक बिसौली निवासी (20 वर्षीय) धीरज पुत्र महकूलाल है। हादसा स्वरूपपुर गांव के पास हुआ।
विज्ञापन

मलकीत किसी काम से बिसौली गया था। शनिवार रात करीब नौ बजे गांव लौट रहा था। इसी दौरान सहसवान की ओर से आ रहे धीरज की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मलकीत को मृत घोषित कर दिया। धीरज का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ऋृषिपाल सिंह ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed