{"_id":"667a9a9f34c6b7a51f040f83","slug":"young-man-blackmailed-the-girl-and-forced-her-to-change-her-religion-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, अब बना रहा धर्म परिवर्तन का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, अब बना रहा धर्म परिवर्तन का दबाव
Tue, 25 Jun 2024 03:53 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के शहर कोतवाली क्षेत्र में युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर एक साल तक ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी दूसरे समुदाय का है। उसने 17 वर्षीय लड़की के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाए थे। उसके बाद से लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। उसने लड़की को इतना दबाव में ले लिया कि वह उसे अपने घर ले गया। करीब एक साल तक उसे अपने घर पर रखा और लगातार उसका उत्पीड़न करता रहा।
विज्ञापन
पीड़ित युवती का आरोप है कि युवक पिछले कुछ दिनों से उसे मांस खाने और धार्मिक किताबें पढ़ने का दबाव बना रहा था। धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहा था। काफी परेशान होकर युवती मंगलवार दोपहर कोतवाली पहुंच गई। उसने पुलिस को आपबीती बताई। इस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पीड़ित युवती ने आरोपी और उसके परिवार वालों के तहरीर दी है।
विज्ञापन