फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man beaten to death by neighbors in budaun

चाऊमीन विक्रेता की हत्या: घर के बाहर गंदगी होने पर हमलावरों ने बेरहमी से पीटा, अस्पताल में हुई मौत

Fri, 12 Jan 2024 03:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 03:05 PM IST
सार

Budaun News: इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मामूली बात पर कुछ लोगों ने चाऊमीन विक्रेता की जान ले ली। आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man beaten to death by neighbors in budaun
धर्मेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर मढ़ैया में बृहस्पतिवार को मामूली बात पर युवक धर्मेश की पीटकर हत्या कर दी गई। वह अपने गांव में चाऊमीन का ठेला लगाता था। बृहस्पतिवार सुबह ठेला लगाने के दौरान उसके पड़ोसियों ने हमला बोल दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे मुरादाबाद ले गए थे, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत नूरपुर पिनौनी के मझरा अजीतपुर मढ़ैया निवासी धर्मेश पुत्र शिशुपाल अपने गांव में चाऊमीन का ठेला लगाता था। वह तीन भाइयों में मंझला था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे धर्मेश अपना ठेला लगाने की तैयारी कर रहा था। साफ सफाई करने के दौरान पड़ोसी मान सिंह के घर के सामने पानी चला गया, जिससे मान सिंह और महेंद्र ने उसके साथ गालीगलौज कर दी। 
विज्ञापन


लाठी-डंडों से पीटा था 
धर्मेश ने विरोध किया तो दोनों आरोपी अपने परिवार के बाबू, कन्हई, दीपक और राहुल के साथ अपने हाथों में लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर उसके घर के सामने आ गए। उन्होंने धर्मेश व उसके भाई लोकेश पर हमला कर दिया। उसको लाठी-डंडों से खूब पीटा, जिससे धर्मेश को गंभीर चोटें आईं। परिवार वाले पहले उसे इस्लामनगर कस्बा ले गए। फिर उसे चंदौसी ले गए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्होंने घायल धर्मेश को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के चाचा कृष्णपाल ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इसमें पुलिस ने मान सिंह, महेंद्र और बाबू को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार दोपहर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।

मृतक की पत्नी है गर्भवती
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर मढ़ैया निवासी धर्मेश की फरवरी 2023 में शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। उसकी मौत से परिवार वालों का बुरा हाल है। वह ठेला लगाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed