फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man arrested for misdeed with school girl in budaun

Budaun News: कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Fri, 12 Jan 2024 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 05:52 PM IST
सार

कुंवरगांव क्षेत्र में कॉलेज से लौट रही छात्रा को एक युवक ने पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, अलापुर थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
young man arrested for misdeed with school girl in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया और उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी छेड़छाड़ के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। 

विज्ञापन


छात्रा बृहस्पतिवार को कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी रजनेश ने उसे रास्ते में पकड़ लिया था। उसे खेत में खींच ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की। इस कोशिश में उसके कपड़े भी फट गए थे। वह किसी तरह आरोपी से बचकर भागी और अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। देर शाम परिवार वाले उसे लेकर थाने पहुंचे और उन्होंने आरोपी रजनेश के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात उसके खिलाफ भी दर्ज कर ली। शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी रजनेश ने एक साल पहले भी छात्रा से छेड़छाड़ की थी। तब आरोपी करीब छह माह तक जेल में रहा। इस समय वह जमानत पर चल रहा था। उसने जमानत पर छूटने के बाद दूसरी बार घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
अलापुर थाने में हाशिम नामक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि हासिम अली करीब दो साल से उसकी बेटी का शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा है। अब निकाह से इनकार कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed