फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man apologized who cut his throat by ustraa in budaun

बदायूं: उस्तरा से काटा अपना गला, नशा उतरा तो हाथ जोड़ मांगी माफी, बोला- गलती हमारी, दुकानदार बेकसूर

Sun, 17 Sep 2023 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Sep 2023 05:57 PM IST
सार

नशा उतरने के बाद युवक ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपने गले पर उस्तरा मार लिया था। उस दौरान वह शराब के नशे में था। दुकानदार की कोई गलती नहीं है। वह बेकसूर है। 

विज्ञापन
young man apologized who cut his throat by ustraa in budaun
युवक ने हाथ जोड़कर मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत में एक शराबी युवक ने शनिवार को उस्तरा से अपना गला काट लिया औ आरोप हेयर सैलून संचालक पर लगा दिया। नशा उतरने के बाद  युवक ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपने गले पर उस्तरा मार लिया था। उस दौरान वह शराब के नशे में था। अब उसकी हालत ठीक है। उसके परिवार वालों ने भी पुलिस को लिखकर दिया है कि युवक शराब पीने का आदी है। उन्होंने किसी के खिलाफ कार्रवाई से इनकार किया है।

विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। उस दौरान गांव जगत में चौराहे पर तमाम लोग हेयर सैलून संजय की दुकान पर बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव का धर्मेंद्र (30) शराब के नशे में धुत्त होकर वहां पहुंचा और दुकान पर बैठे लोगों से कहने लगा कि उसके यहां 1500 रुपये गिर गए थे। किसने रुपये उठाये हैं। जब लोगों ने रुपये गिरने से मना किया तो वह दुकानदार संजय से उलझ गया। उसके साथ गालीगलौज कर दी और उसकी दुकान में घुस गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की अर्जी खारिज: दूसरे समुदाय के ड्राइवर से विवाह के लिए किया था आवेदन; ये था पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच में मामला निकला झूठा 

उसने दुकान में रखा उस्तरा उठा लिया और अपना गला काट दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। बाद में युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसने पुलिस को बयान दिया था कि संजय ने उसके गले पर उस्तरा मारा। हालांकि छानबीन के दौरान और प्रत्यक्षदशियों के अनुसार मामला झूठा निकला। पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक शराब पीने का आदी है। इससे उसका पत्नी से भी विवाद चलता रहता है।

नशा उतरने के बाद युवक ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। कहा कि उसने घर की टेंशन में उस्तरा अपने गले पर मार लिया था। दुकानदार संजय का कोई कसूर नहीं है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि युवक ने कबूल किया है कि उसने ही अपने गले पर उस्तरा मारा था। पुलिस ने तो सूचना पर संजय को थाने में भी बैठा लिया था लेकिन छानबीन के दौरान मामला झूठा निकला। बाद में दुकानदार को छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed