फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Yoga practice among rimsham rain, plenty of enthusiasm

रिमझिम बारिश के बीच योगाभ्यास, खूब दिखाया उत्साह

Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।  Updated Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Yoga practice among rimsham rain, plenty of enthusiasm
याोग - फोटो : अमर उजाला
जिले में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बड़ी संख्या में लोग सुबह बिस्तर से उठे और चल दिए योग करने
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को जिले भर में योग के आयोजन किए गए। सुबह अचानक हुई बारिश के बावजूद लोगों ने योग को लेेकर उत्साह दिखाया और बिस्तर से उठने के बाद सीधे योग शिविर में पहुंच गए। बदायूं क्लब में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित योग शिविर में डीएम अनिता श्रीवास्तव समेत कई अधिकारियों ने योग किया। वहीं, शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित योग शिविर में स्वयंसेवकों ने योग किया। राजमहल गॉर्डन में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से शिविर लगाया गया। सभी प्रमुख विद्यालयों में भी शिविर लगाकर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने योग किया।
 
बदायूं क्लब में खूब जुटे लोग
बदायूं। जिला प्रशासन की ओर से बदायूं क्लब में आयोजित योग शिविर में बुजुर्गों एवं महिलाओं के बैठने की व्यवस्था अलग से की गई थी। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। तेज बारिश के बीच जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव के अलावा सीडीओ शेषमणि पांडेय, एसएसपी चंद्रप्रकाश, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव सहित उपस्थित जनमानस ने योग किया। योग का शुभारंभ सुबह सात बजे गायत्री मंत्र के साथ हुआ। योग प्रशिक्षक पतंजलि सेवा समिति के जिला प्रभारी सतेन्द्र सिंह, ओमेन्द्र सिंह, रजनी मिश्रा एवं युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षक गोपाल राम ने योगाभ्यास कराया। योग की विभिन्न क्रियाओं- प्राणायाम, भस्त्रिका, कपाल भारती, अनलोम विलोम, भ्रामरी, वृक्षासन भुजंगासन, पवनमुक्तासन, सर्पासन सहित अनेक आसनों का अभ्यास कराया गया। शांतिपाठ और वंदेमातरम के साथ आयोजन का समापन हुआ। योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लखनऊ की एलईडी वैन के माध्यम से किया गया। आयोजन में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष पूनम यादव, पुलिस अधीक्षक नगर कमल किशोर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, बीएसए प्रेमचंद्र यादव, पीडी डीआरडीए रविन्द्र नाथ सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार, डॉ.अक्षत अशेष, अशोक खुराना, रामकृष्णपाल मुन्ना बाबू, दीपमाला गोयल, मंजुल शंखधार, नरेश चन्द्र शंखधार, सुमित मिश्रा, डॉ. शैलेन्द्र कबीर, रविन्द्र मोहन सक्सेना, कामेश पाठक, अशोक भारती, विष्णुप्रकाश मिश्र, पूर्णिमा गुप्ता, राजेश्वर सिंह पटेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

 
स्वयंसेवकों ने किया योग
शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित योग शिविरों में स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार समेत विभिन्न आसनों का योगाभ्यास किया। आचार्य कालिका प्रसाद गंगवार, ललित सिंह पाल, अंबा सहाय, सर्वेश पाठक और रामनिवास राजपूत ने योगाभ्यास कराया। माखनलाल राजपूत, अशोक वैश्य, नाथूराम राजपूत, लालमन, संजय मिश्र, दिनेश शर्मा, डॉ. आरपी शर्मा, विशाल वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्कूलों में भी किया गया योग
विज्ञानानंद वैदिक इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, सेक्रेड हार्ट स्कूल, भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुर, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला में प्रधानाचार्य आरएल शर्मा के निर्देशन में और इस्लामियां इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मोहम्मद खिजर अहमद के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया गया। ऐस इंस्टीट्यूट ऑफ  मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में योगाचार्य संतोष बाबू शर्मा ने योग कराया। 
 
मदरसे में भी किया गया योग
शहर के मोहल्ला ऊपरपारा स्थित मदरसा फैज-उल-उलूम में योगाभ्यास कराते हुए मनवाधिकार संरक्षण संसथान के सचिव अकील अहमद और विकार अहमद ने योग का महत्व बताया। मदरसा प्रबंधक मोहम्मद सलीम ने आभार जताया।
 
राजकीय मेडिकल कॉलेज भी रही धूम
राजकीय मेडिकल कॉलेज में सभी डॉक्टर्स, नर्सेज और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। योगाचार्य सतेंद्र यादव ने योगासन बताए। प्रधानाचार्य डॉ. एनसी प्रजापति  और पूर्व सीएमएस डॉ. मेजर रणवीर ने योग का महत्व बताया। डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. किरन कुमार चौधरी, डॉ. शलभ, डॉ. सुमित, डॉ. अमित, डॉ. शिवानी, डॉ. आकांक्षा, डॉ. प्रदीप, डॉ. अभिषेक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
 
सामाजिक संगठन ने भी दिखाया उत्साह
जिला एक्स सर्विसमैन लीग के बैनर तले भूतपूर्व सैनिकों ने इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान पर योगाभ्यास किया। ईसीएचएस पॉली क्लीनिक के आफिसर इंचार्ज कर्नल ए गैन के निर्देशन में भूतपूर्व सैनिकों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। संतोष शर्मा, नायाब सूबेदार दयाराम वेदपंथी, पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आरपी शर्मा, डॉ. मेजर संजय गुप्ता, नितिन, दिनेश डॉ. मुकुल सक्सेना आदि शामिल हुए। जिला अपराध निरोधक कमेटी ने भी अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। युवा संकल्प सेवा समिति ने दुर्गा मंदिर प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी सियाराम नगर में योगाभ्यास किया। इसमें मोर्चा जिलाध्यक्ष राजपाल फौजी, जसवीर सिंह वाल्मीकि आदि शामिल हुए। निरोगधाम योग ट्रस्ट और मानव उत्थान सेवा समिति ने संयुक्त रुप से योग दिवस मनाया। 
 
देहात में भी पीछे नहीं रहे लोग
उझानी। हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज में प्रशिक्षक डॉ. सत्यनारायण यादव, प्रशिक्षिका सुशीला विश्वास और अनीता विरमान ने लोगों को योगाभ्यास कराया। शुरुआत एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य और सीओ प्रमोद यादव के साथ कॉलेज के प्रबंधक जयश्री गोयल ने कराई। सतीशचंद्र जिंदल, गिरीशबाबू वार्ष्णेय, अवधेश गोयल, ओमप्रकाश सिंह, मंजू गोयल, अवनीश गोयल, आलोक कुमार गुप्ता, राहुल शंखधार, बहादुर सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह, गोपाल शर्मा, संजय मित्तल मौजूद रहे। भगवान दास पैलेस में पतंजलि महिला समिति के पदाधिकारी श्वेता छाबड़ा ने योगा कराया। आयोजक मंडल के अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा हौसला बढ़ाया। कछला नगर पंचायत कार्यालय में गायत्री परिवार के नत्थूलाल शर्मा, जगदीश सिंह लौनिया चौहान और संजीव शर्मा ने टिप्स दिए। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज में शिक्षक और शिक्षिकाओं ने योग के जरिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। बरामालदेव मंदिर परिसर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष गिरीशपाल सिंह और मनोज माहेश्वरी ने योग कराया।
वजीरगंज। श्री देवकीनंदन सेनानी स्मारक स्मारक इंटर कॉलेज में योग क्रियाएं कराई गईं। इस मौके पर बीईओ उमेंद्र दत्त त्रिपाठी तथा कार्यक्रम संयोजक मुन्ना लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पुष्प देव भारद्वाज, योगाचार्य सुरेश बाबू माहेश्वरी, यवन कुमार, यशपाल सिंह सोलंकी, प्रभाकर मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। ओरछी के प्राथमिक विद्यालय पिपरिया में ग्रामीणों के साथ अध्यापकों, छात्र-छात्राओ ने योग किया।
दहगवां। अशर्फी लाल नारायण इंटर कॉलेज और बीआरसी केंद्र जरीफनगर पर बुधवार को योगाभ्यास किया गया। शिक्षक नेता चंद्रकेश यादव, दामोदर सिंह यादव, सुभाषचंद्र गुप्ता, मीना कुमारी, ओमेंद्र सिंह, मंयक गुप्ता आदि मौजूद रहे। दुर्गा देवी इंटर कॉलेज, विद्यावती इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज, भगवान दास इंटर कॉलेज और दुर्गा देवी मन्दिर परिसर में लोगों ने योग किया। शिक्षक तेजेश शर्मा ने योग के लाभ बताए। गांव करियामई के श्रीजी इंटर कॉलेज में योग कराया गया।             
दातागंज। त्रिदंड देव सेवा आश्रम में मधुसूधनाचार्य ने योग कराया। लोग ट्रॉली से भरकर आए। अलापुर में नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज के प्रांगण योग प्रशिक्षक हरीकृष्ण आर्य ने योग कराया। सहसवान में  प्रमोद इंटर कॅालेज के प्रधानाचार्य विनय जैन के अगुवाई में प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय में योगाभ्यास किया। योग शिक्षक सविता मालपाणी और ब्रजेश यादव ने लोगों को विभिन्न योगासनों का प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि तहसीलदार अहिबरन सिंह, मुख्य वक्ता डॉ. स्वराज्य चन्द्र गुप्त, सुभाष गौड ने योग के लाभ बताए। 
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में लगाए गए योग शिविर में एसडीएम एचएल शुक्ला, स्कूल के चैयरमेन नरेंद्र बाबू, योगाचार्य संजीव रूप, प्रशिक्षक गौरव राठी, अनुज वार्ष्णेय, सीओ एके पांडेय, प्रशासक वीपी सिंह, प्रिसिंपल रूपा माहेश्वरी, एचओडी ऋतु गुप्ता, डा. उमेंद्र गुप्ता, आलोक वार्ष्णेय, वीरेंद्र सिंह, भुवनेश सिंह आदि मौजूद रहे। एनए इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ.देवेंद्र सिंह, योग शिक्षक संजीव वार्ष्णेय ने जानकारी दी।
उसावां। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और थाना क्षेत्र के ग्राम नबीगंज के गंगादीन इंटर कॉलेज में योग किया गया। योगाचार्य थानेश्वर सिंह ने योग क्रियाएं कराईं। उसहैत में सरस्वती जन शिक्षा मंदिर में प्रधानाचार्य दाता राम ने योग कराया।

बिसौली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डॉ. नागेंद्र, भाजपा नेता रामवीर सिंह, दुर्गेष वार्ष्णेय, रूपेंद्र आर्य, राजेश, अनिल रस्तोगी, अक्कू, राजा बाबू, शिवम शंखधार, कृष्ण अवतार शंखधार, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस्लामनगर में एचएस इंस्टीट्यूट ऑफ  हायर एजुकेशन के प्रागण में योग शिविर का आयोजन किया गया। उघैती के गांव खंडुआ में सुधा रानी माडॅर्न स्कूल में योग क्रियाएं कराई गईं। प्रधानाचार्य बालेश तिवारी ने योग का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed