फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   X-ray technician removed following theft in TB department.

Budaun News: टीबी विभाग में चोरी के बाद एक्स-रे टेक्नीशियन हटाई गईं

Fri, 17 Jul 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
X-ray technician removed following theft in TB department.
बदायूं। जिला क्षय रोग (टीबी) विभाग में दो दिन पहले हुई चोरी के बाद वहां तैनात एक्स-रे टेक्नीशियन संध्या दिवाकर को हटा दिया गया है। उनको बिनावर सीएचसी से अटैच किया गया है। साथ ही लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग विभाग में मंगलवार को एक्स-रे रूम में चोरी हो गई थी। पूरी घटना टीबी विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बैटरी व अन्य उपकरण नहीं मिलने पर सीसीटीवी खंगाला गया तो पता चला कि एक व्यक्ति एक्स-रे रूम से बैटरी व अन्य उपकरण चोरी करके ले जा रहा है। उस वक्त एक्स-रे टेक्नीशियन संध्या दूसरे कक्ष में बैठी हुई थीं।
विज्ञापन

अपने कक्ष को खुला छोड़कर दूसरी जगह बैठे मिलने पर विभाग की ओर से एक्स-रे टेक्नीशियन संध्या से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही बिनावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अटैच कर दिया गया है। इस संबंध में जिला क्षय रोग अधिकारी विनेश कुमार ने बताया कि एक्स-रे टेक्नीशियन संध्या दिवाकर से जवाब मांगा गया है। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed