{"_id":"58beb4914f1c1bb969dc3df5","slug":"writing-the-name-of-the-center-on-the-copy-will-cut-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपी पर केंद्र का नाम लिखा तो कट जाएंगे पांच नबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉपी पर केंद्र का नाम लिखा तो कट जाएंगे पांच नबर
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड विवि परीक्षा में लागू हुई व्यवस्था
- केंद्र के नाम के बजाय लगेगी केंद्र के कोड की मुहर
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की कॉपी पर किसी भी रूप में परीक्षा केंद्र का नाम लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। परीक्षा केंद्र में कॉपी पर केंद्र के नाम की मुहर नहीं लगाई जाएगी, सिर्फ केंद्र कोड की मुहर ही लगेगी। विश्वविद्यालय ने नियम बनाया है कि अगर कोई परीक्षार्थी किसी भी रूप में कहीं भी अपनी कॉपी पर परीक्षा केंद्र का नाम लिखेगा तो उसके पांच अंक काट लिए जाएंगे।
यह व्यवस्था विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन केंद्र पर कॉपियों की पहचान छुपाने के लिए की है, ताकि मूल्यांकन केंद्र पर कोई भी कॉपियों के नंबरों में हेरफेर न करा सके और मूल्यांकन की पारदर्शिता बनी रहे। इस बाबत विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने सारे केंद्रों के वरिष्ठ अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। सारे वरिष्ठ केंद्र अधीक्षकों से कहा गया है कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को वितरित की जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं पर केंद्र के नाम के बजाय केंद्र कोड की मुहर ही लगाई जाए, वह भी परीक्षा हो जाने के बाद कॉपियों का बंडल सील करने से पहले लगाई जाए, ताकि परीक्षा केंद्र का कोड कोई न जान सके। सारे परीक्षार्थियों को यह स्पष्ट निर्देश देने को भी कहा गया है कि अगर वह पूरी कॉपी में कहीं भी परीक्षा केंद्र का नाम लिखते हैं तो उनके पांच अंक काट लिए जाएंगे। इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे।
विश्वविद्यालय के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। परीक्षा की कॉपियों पर किसी भी रूप में केंद्र का नाम नहीं लिखा जा रहा है।
- डॉ. जीएस राव, प्राचार्य - एनएमएस दास पीजी कॉलेज