फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   workshop

‘माता-पिता और बच्चों के बीच मधुर संबंध जरूरी’

Sat, 21 Feb 2015 08:50 PM IST
ujani
ujani Updated Sat, 21 Feb 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
workshop
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को आयोजित अभिभावकों की एक कार्यशाला में बच्चों और उनकी जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। बच्चों के प्रति व्यवहार और उनकी अभिरुचि के अनुरूप माहौल बनाने से लेकर उन्हें मानसिक रूप से विकसित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में अभिभावकों की कार्यशाला पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई। स्कूल से घर लौटने पर बच्चों के व्यवहार और उनकी जिद से जुड़े मुद्दों पर अभिभावकों ने अपने-अपने विचार रखे। डॉ. अतुल अग्रवाल से बच्चों की अभिरुचि के बारे में जाना। कुछ महिलाआें ने बच्चों के जिद्दी स्वभाव और उनकी रुचि इलेक्ट्रानिक उपकरणों में होने के बारे पूछा। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सबसे पहले घर में बच्चों के अनुरूप माहौल बनाएं। बच्चों की दिलचस्पी जिस विषय में हो उसी के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें, तो बच्चा सफल हो जाएगा।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान कुछ बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में कई मॉडल पेश किए। छात्रा मुक्ति मिश्रा का वर्किंग मॉडल, युवराज का पैरास्कोप और यश अग्रवाल ने द्रव के घनत्व का मॉडल दिखाया। डायरेक्टर नीलांशु अग्रवाल, गुरू मल्होत्रा और सुभाषचंद्र मिनोचा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट, विनोद प्रजापति समेत शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed