फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   worker died in cylinder blast

गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से कारीगर की मौत

Fri, 16 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 16 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चंदौसी रोड पर महेंद्रा एजेंसी के पास गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से शाहिद नाम के कारीगर की मौत हो गई। तेज धमाका होने की वजह से यहां अफरा-तफरी मच गई। देर शाम तक मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को कोई खबर नहीं दी थी। वह शव को घर ले गए। 
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नई सराय निवासी शाहिद उर्फ राजू (45) पुत्र नन्हे गैस वेल्डिंग और सेफ बनाने का कारीगर था। वह चंदौसी रोड स्थित आसिब के सेफ बनाने के कारखाने पर काम करता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे शाहिद सेफ को गैस वेल्डिंग से जोड़ रहा था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ गैस वेल्डिंग करने वाला एक सिलेंडर फट गया। हादसे में शाहिद गंभीर घायल हो गया। धमाके की वजह से अफरा-तफरी मच गई। अन्य कारीगरों की मदद से आसिब उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर ने शाहिद को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले शव को घर ले गए। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को कोई खबर नहीं दी है। 
विज्ञापन

मृतक बेहद गरीब है। उसके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी रिया की उम्र करीब 13 साल और सबसे छोटे बेटे सुबहान की उम्र करीब आठ साल है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिस्ट्री के जानकार की राय
केमिस्ट्री के लेक्चरर अखिलेश कुमार सिंह की मानें तो इस तरह से गैस सिलेंडर फटने के मामले बहुत ही कम होते हैं। गैस वेल्डिंग के लिए ऑक्सीजन और इथाइन गैस को साथ मिलाकर चलाया जाता है। इसकी आग का तापमान दो हजार से तीन हजार डिग्री तक हो सकता है। इथाइन गैस कार्बेट और पानी के मिलने पर बनती है। संभवत: कार्बेट वाले सिलेंडर में गैस निकासी में कोई रुकावट आई होगी। इसी वजह से यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed