फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Work out demand, traders put the jam

वर्क आउट की मांग, व्यापारियों ने लगाया जाम

Thu, 12 Nov 2015 11:43 PM IST
दातागंज।
दातागंज। Updated Thu, 12 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Work out demand, traders put the jam
युवा सर्राफा व्यापारी श्रवण गुप्ता की हत्या कर 30 लाख रुपये का माल लूटने के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। गुरुवार को गुस्साए व्यापारी पुलिस के खिलाफ सड़क पर आ गए। मुख्य चौराहे पर बैठ कर जाम लगाया और नारेबाजी की। बाद में इंस्पेक्टर जेके तोमर ने उनको तीन दिन में वर्क आउट करने का भरोसा दिया। इसके बाद आंदोलित व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

दातागंज के वार्ड नंबर 15 के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी सुभाष गुप्ता के पुत्र श्रवण गुप्ता रविवार को दुकान खोलने के लिए घर से निकले थे। घर से कुछ मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने श्रवण की गोली मारकर हत्या कर दी। उनसे बैग लूट लिया। इसमें नगदी और जेवर समेत करीब 30 लाख रुपये का माल था। घटना को चार दिन बीत चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। कहने को तो एसओजी समेत चार टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस हवा में तीर चला रही है। व्यापारी के दो नौकरों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। व्यापारी वर्ग में घटना के बाद रोष है। राष्ट्रवादी व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कृष्ण गुप्ता ने पुलिस को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। सात दिन में सही खुलासा न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर धरना देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed