फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women took out a tricolor march for Operation Sindoor

Budaun News: ऑपरेशन सिंदूर के लिए महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 03 Jun 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Women took out a tricolor march for Operation Sindoor
सहसवान में तिरंगा शौर्य यात्रा निकालती बीजेपी की महिलाएं।-संवाद - फोटो : राठ के गुलाबनगर मोहल्ले में शाेपीस बना ओवरहेड टैंक। संवाद
सहसवान। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नगर में महिलाओं ने तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। उसके बाद नगर के मुख्य बाजार विल्सनगंज से होकर तहसील में यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा शौर्य यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका चारु कौशिक ने आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई की सराहना की और शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समाज से भी महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए और हाथों में तिरंगा लेकर शौर्य यात्रा निकाली। शौर्य यात्रा में महिला पुलिस कर्मियों को लगाया था। इन पुलिस कर्मियों ने यात्रा में तिरंगा लहराया। यात्रा में विभाग संयोजिका महिला समन्वय सीमा रानी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भाजपा दीक्षा माहेश्वरी, चारु कौशिक, नीलम रेंडर, ऊषा जौहरी, गणेश मालपानी, राम अवतार कश्यप, मोहित कुमार, अमृतांश कौशिक, यथार्थ कौशिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed