{"_id":"6511e6957a0a51022303dd7d","slug":"women-suffering-from-blood-deficiency-should-take-ghee-milk-and-cheese-in-their-diet-badaun-news-c-123-1-sbly1006-4918-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रक्त की कमी से जूझ रही महिलाएं आहार में लें घी-दूध और पनीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रक्त की कमी से जूझ रही महिलाएं आहार में लें घी-दूध और पनीर
Tue, 26 Sep 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी सीेएचसी पर लगे शिविर में महिलाओं का चेकअप करती टीम। संवाद
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की 70 से अधिक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और अल्ट्रासाउंड के बाद दवा दी गईं। इस दौरान रक्त की कमी (एनीमिया) से ग्रसित महिलाओं को संतुलित और पोषक आहार लेने की सलाह दी गई।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारु वार्ष्णेय ने गर्भवती महिलाओं की वजन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, एचआईवी आदि की जांच की गई। बताया कि एनीमिया पीड़ित महिलाओं को अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जी, घी, दूध, पनीर आदि शामिल करें, कम-से-कम दो घंटे आराम करेंद्ध साथ ही संस्थागत प्रसव कराने की सलाह दी गई।
डॉ. चारु वार्ष्णेय ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना के तहत प्रत्येक माह की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस तिथि में अवकाश होने पर अगले दिन शिविर को लगाया जाता है। डाॅ. जयश्री शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा, अमृता, प्रतिक्षा आदि मौजूद रही।