फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women said - will not pollute the environment, Diwali will be friendly

महिलाएं बोलीं- पर्यावरण को नहीं करेंगे प्रदूषित, इको फ्रेंडली होगी दिवाली

Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Women said - will not pollute the environment, Diwali will be friendly
बदायूं। कोरोना संक्रमण के खराब दौर के बाद आई दिवाली इस बार ज्यादा जगमग होगी। दिवाली पर सबसे ज्यादा पटाखे बच्चे ही चलाते हैं। पर पटाखे अभिभावक ही बच्चों को खरीदकर देते हैं। ऐसे में घर संभालने वाली महिलाओं ने दिवाली को खास तरीके से मनाने का मन बनाया है। उनकी ओर से बच्चों को इको फ्रेंडली पटाखे दिलाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा रोशनी करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

- अधिकांश पटाखे अधिक धुआं छोड़ते हैं और उनके धमाके की आवाज भी बहुत तेज होती है। यह सरकारी मानक डेसिबल की तुलना में कहीं ज्यादा होती है। ऐसे में हम सबको इको फ्रेंडली पटाखे ही छोड़ने चाहिए - भाव्या, मीराजी चौकी
विज्ञापन

इस बार बच्चे को इको फ्रेंडली पटाखे छोड़ने पर जोर देंगे। उनकी खूबियां ये हैं कि उनसे धुआं नहीं निकलता बल्कि रंग बिरंगे कागजों की पतंगियां या थरमोकोल की रंग बिरंगी गोलियां फव्वारे के रूप में निकलती है। इससे प्रदूषण भी नहीं होता है। - मालती, जोगीपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

हम लोग अपनी खुशियों के चक्कर में पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। क्योंकि अधिकांश पटाखे आवाज के साथ धुआं भी करते हैं। साथ ही पटाखेे से चोट लगाने का भी डर बना रहा है। ऐसे में इक्रो फ्रेंडली दिवाली मनाई जाएगी। - प्रियंका, छह सड़का

दिवाली रोशनी का त्योहार है। सभी लोगों को अपने घर, आंगन में मिट्टी के बने दीये का उपयोग करना चाहिए। साथ ही इको फ्रेंडली पटाखों को ही यूज करें, ताकि पर्यावरण को किसी भी प्रकार नुकसान न पहुंचे। - अर्चना, शेखपट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed