फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women protested after not getting electricity for 10 days

Budaun News: 10 दिनों से बिजली न मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Aug 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Women protested after not getting electricity for 10 days
दहगवां के दो वार्डों में बिजली संकट को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
दहगवां। कस्बा के दो वार्डोंं में 10 दिन में बिजली नहीं आ रही है। दोनों वार्डों के फुंक गए हैं। शिकायत के बावजूद विद्युत निगम के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया। इसलिए महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में आश्वासन के बाद मान गईं।
विज्ञापन

नगर पंचायत दहगवां के वार्ड दो और पांच में पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। बिजली न मिलने से लोगों को भारी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल फोन तक चार्ज करने दूसरे वार्डों में जाना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन रात में बिजली न होने से मोमबत्ती की रोशनी से खाना बनाना पड़ता है। विद्युत सब स्टेशन पर राजवती, देवकी, कुसुमलता, भाग्यवती, सावित्री के नेतृत्व में तमाम महिलाएं बिजली उपकेंद्र पहुंच गई और वहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद उपकेंद्र के जेई ने 24 घंटे में दूसरा ट्रांसफार्मर लगाए जाने का आश्वासन दिया, तब कहीं महिलाएं वापस हुईं।
विज्ञापन



बिसौली में बिजली कटौती से लोग परेशान
बदायूं। बिसौली नगर और ग्रामीण इलाकों में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने जनजीवन प्रभावित है। लगातार कटौती, लो-वोल्टेज एवं अनिश्चित शेड्यूल के कारण घरेलू उपभोक्ता, व्यापारी वर्ग, छात्र व किसान परेशान हैं। लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। इनवर्टर एवं अन्य उपकरण भी जवाब देने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो कई बार छह से सात घंटे की कटौती हो रही है। किसानों ने कहा है फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। छोटे व्यापारियों व दुकानदारों को भी काम में दिक्कतें आ रही हैं। नगरवासियों ने विद्युत निगम से मांग की है कि बिजली आपूर्ति की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed