फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women of two group clashed over obscene songs in Budaun

Budaun News: छत पर खड़े युवक ने की ऐसी हरकत, भिड़ गईं दो परिवारों की महिलाएं, मामला पहुंचा थाने

Sun, 07 Jan 2024 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jan 2024 05:38 PM IST
सार

उझानी कस्बे के एक मोहल्ला निवासी दोनों परिवार की महिलाओं भिड़ गईं। एक महिला ने दूसरे पक्ष के युवक पर अश्लील गाने बजाने और बेटियों पर फब्तियां कसने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने गाली गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Women of two group clashed over obscene songs in Budaun
उझानी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में अश्लील गाने बजाने की शिकायत पर रविवार सुबह दोनों परिवारों की महिलाएं भिड़ गईं। मारपीट भी हुई। आरोप है कि छत पर खड़े पड़ोसी युवक ने मोबाइल से किशोरी का वीडियो भी बना लिया। मारपीट के बाद मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उझानी कस्बे के एक मोहल्ला निवासी दोनों पक्ष की महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एक पक्ष की महिला का कहना है कि पड़ोसन के परिजन उसके साथ बेवजह गाली गलौज करते हैं। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। 
विज्ञापन


दूसरे पक्ष की महिला के मुताबिक पड़ोसी युवक उसकी बेटियों को देखकर तेज आवाज में अश्लील गानें बजाता है। इसकी शिकायत भी की, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि सुबह पड़ोसी युवक अपनी छत पर पहुंचा और उसकी बेटी को देखकर फब्तियां कसने लगा। उसकी बेटी की वीडियो भी बना ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने दी तहरीर 
इसी बात पर दोनों पक्ष की महिलाओं में तकरार हो गई। दोनों पक्ष में मारपीट भी हुई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed