फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   women falls into a well and dies

बिल्सी में वैवाहिक समारोह में पूड़ी बेलने आई महिला की कुएं में गिरकर मौत

Tue, 18 Feb 2020 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
women falls into a well and dies
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम सतेती में रविवार रात एक महिला की कुएं में गिरकर मौत हो गई। महिला एक वैवाहिक समारोह में पूड़ी बेलने आई थी। बताया जाता है कि देर रात शौच के लिए गांव के बाहर गई तो पैर फिसलने से कुएं में जा गिरी। उसके परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नंबर आठ निवासी सोमवती (45) पत्नी खेमकरन शादी समारोह में पूड़ी बेलने का काम करती थी। रविवार रात सोमवती क्षेत्र के ग्राम सतेती में भूरे सिंह की बेटी की शादी में पूड़ी बेलने गई थी। बताते हैं कि देर रात सोमवती समारोह से शौच के लिए गांव से बाहर गई। उसी वक्त गांव के नजदीक स्थित कुएं के पास पहुंचते ही अचानक उसका पैर फिसल गया और महिला उसी में गिर गई। ये देखकर दर्जनों लोग भाग खड़े हुए। तुरंत रस्सी का इंतजाम किया गया और महिला को बाहर निकाला गया। तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। फिर उसे घायल अवस्था में नगर के स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने सोमवती की हत्या की आशंका जताई। जिससे उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कराया। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed