{"_id":"59bec29a4f1c1b8b688b5253","slug":"women-facing-the-team-to-oppose-open-defecation","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच का विरोध करने पर टीम से भिड़ीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच का विरोध करने पर टीम से भिड़ीं महिलाएं
बिल्सी।
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकार और अफसर भले ही खुले में शौच मुक्ति के लिए पूरी कोशिश कवायद में जुटे हुए हैं लेकिन कुछ लोग हैं कि उनको कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। रविवार को सुबह बिल्सी नगर में खुले में शौच को जा रहीं महिलाओं को नगर पालिका की ओर से स्वच्छ भारत के अभियान में लगाई गई महिला टीम ने टोका तो वे झगड़े करने लगीं। टीम के समझाने पर भी नहीं मानीं और भिड़ गईं। झगड़ा बढ़ते देख टीम को ही पीछे हटना पड़ा।
नगर पालिका परिषद के ईओ मुकेश जौहरी के निर्देश पर पालिका की महिला टीम रविवार की सुबह स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर के मोहल्ला संख्या पांच में पहुंची और खुले में शौच करने जा रही कुछ महिलाओं को रोका तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गईं। इससे हंगामा की स्थिति बन गई। हालांकि कुछ महिलाओं का कहना था कि जब उनके घर में शौचालय ही नहीं हैं तो वह शौच के लिए बाहर न जाएं तो क्या करें। ईओ ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत व्यापक स्तर पर बिल्सी में नगर पालिका प्रशासन की ओर से स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। इसके तहत कई टीम सुबह-शाम खुले में शौच करने पर वालों पर अपनी नजरें जमाए हुए हैं, जो लोग शीघ्र खुले में शौच बंद नहीं करेंगे, उनके खिलाफ प्रशासन कठोर कार्रवाई करने की तैयारी भी कर चुका है। उनका कहना है कि जिस दिन महिलाएं खुले में शौच को पूर्णता: बंद कर देंगी, उसी दिन देश में महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं का ग्राफ स्वत: कम हो जाएगा।