फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women celebrated Hariyali Teej by singing Malhar

Budaun News: महिलाओं ने मल्हार गाकर मनाई हरियाली तीज

Mon, 28 Jul 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Women celebrated Hariyali Teej by singing Malhar
बिसौली में तीज क्वीन आंचल वार्ष्णेय के साथ वार्ष्णेय की महिलाएं। संवाद
बदायूं। जिले भर में हरियाली तीज पर महिलाओं ने जमकर मस्ती की। मल्हार गाकर नृत्य किया। जगह जगह मेलों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। इस मौके पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


शहर के नगला मंदिर में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन किया। डीएम रोड स्थित डाॅ. रुचि गुप्ता के आवास में हुए आयोजन में महिलाओं ने मल्हार गाकर नृत्य किया। हाथों पर मनमोहक मेहंदी सजाई। देर रात को बदायूं क्लब में सुर संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाओं अपना प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन



मेले में महिलाओं ने की खरीदारी
महिलाओं ने घरों में श्रीगणेश, माता गौरी, भगवान शंकर की पूजा करने के बाद पूड़ी-पुआ बनाया। शाम को नगला मंदिर परिसर में मेला लगा। यहां पर बच्चों ने मस्ती की और महिलाओं ने खरीदारी की। कॉस्मेटिक की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। यहां उन्होंने चाट-पकौड़ी और आइसक्रीम का लुत्फ उठाया तो उनके साथ पहुंचे बच्चों ने यहां लगे जंपिंग झूले का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-39,40
प्रतियोगिता में आंचल बनीं तीज क्वीन
बदायूं। बिसौली में अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर ग्रुप की ओर से हरियाली तीज का भव्य आयोजन हुआ। महिलाओं ने मल्हार गीत, नृत्य व खेलों के साथ पर्व को उल्लास पूर्वक मनाया। प्रतियोगिता में आंचल वार्ष्णेय तीज क्वीन बनीं। संचालन भूमि गुप्ता ने किया। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में नंदिनी, वंशिका व संध्या जबकि सीनियर वर्ग में सुजाता, गायत्री व राखी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। डॉ. स्वाति रंजन गुप्ता ने तीज पर प्रेरक कथा सुनाईं। इस मौके पर सरिता वार्ष्णेय, क्रष्णा गुप्ता.रजनी, मंगला, संजीव यादव समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
फोटो-42
सुहागिनों के साथ लड़कियों ने झूला झूलते हुए गाए गीत
ककराला। नगर स्थित शिव भोले बाबा धाम मंदिर में हरियाली तीजाेत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने मेहंदी लगाई और हरी चूड़ियां पहनी। सुबह से ही तीजोत्सव की धूम रही। मंदिर में स्थित पुष्प वाटिका के पेड़ों पर झूले डाले गए। महिलाओं के साथ लड़कियों ने भी झूले का आनंद लिया और मंगल गीत गाए। इसके अलावा मेहंदी, मंगल गीत गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर पूनम अग्रवाल, रश्मि गुप्ता, रजनी गुप्ता, कंचन असवाल आदि रहीं। संवाद

-----
हरियाली तीज का समझाया महत्व

(फोटो-44)

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज की ओर से रविवार को साप्ताहिक सत्संग व यज्ञ हुआ। आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ कराते हुए बताया कि हरियाली तीज पर्व हमें खुशियों से जोड़ता है। यह पर्व महिलाओं का है, जो यह शिक्षा देता है कि हमें जीवन में प्रसन्नता को प्रथम स्थान देना चाहिए। इस मौके पर राकेश आर्य, विचित्र पाल सिंह, गुड्डो रानी, सरोज देवी, उर्वशी आर्य, राधिका समेत आर्य संस्कार शाला के बच्चे मौजूद रहे। संवाद

बिसौली में तीज क्वीन आंचल वार्ष्णेय के साथ वार्ष्णेय की महिलाएं। संवाद

बिसौली में तीज क्वीन आंचल वार्ष्णेय के साथ वार्ष्णेय की महिलाएं। संवाद

बिसौली में तीज क्वीन आंचल वार्ष्णेय के साथ वार्ष्णेय की महिलाएं। संवाद

बिसौली में तीज क्वीन आंचल वार्ष्णेय के साथ वार्ष्णेय की महिलाएं। संवाद

बिसौली में तीज क्वीन आंचल वार्ष्णेय के साथ वार्ष्णेय की महिलाएं। संवाद

बिसौली में तीज क्वीन आंचल वार्ष्णेय के साथ वार्ष्णेय की महिलाएं। संवाद

बिसौली में तीज क्वीन आंचल वार्ष्णेय के साथ वार्ष्णेय की महिलाएं। संवाद

बिसौली में तीज क्वीन आंचल वार्ष्णेय के साथ वार्ष्णेय की महिलाएं। संवाद

बिसौली में तीज क्वीन आंचल वार्ष्णेय के साथ वार्ष्णेय की महिलाएं। संवाद

बिसौली में तीज क्वीन आंचल वार्ष्णेय के साथ वार्ष्णेय की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed