फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman's body found hanging after domestic dispute.

Budaun News: घरेलू विवाद के बाद महिला का शव फंदे पर लटकता मिला

Sun, 26 Jul 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging after domestic dispute.
पूजा शर्मा फाइल फोटो
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा बुजुर्ग में शनिवार को घरेलू विवाद के बाद महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा बुजुर्ग निवासी मोहित शर्मा और उनकी पत्नी पूजा शर्मा (36) का पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मोहित शहर की एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। उनके बच्चे छोटे हैं। मां की मौत के बाद उनका भी रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, महिला के भाई गौरव ने बताया कि विवाह के बाद से ही पूजा को ससुराल में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। कई बार दोनों परिवारों के बीच समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन हालात नहीं बदले।
विज्ञापन

शनिवार को भी पूजा के साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर चले गए। बच्चों से सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed