{"_id":"65429580a79dafe51a042be5","slug":"womans-body-found-hanging-accused-of-murder-badaun-news-c-123-1-sbly1004-7203-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बादल गांव में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। संवाद
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव बादल में बुधवार सुबह 36 वर्षीय नीरज का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। उन्होंने छोटी बेटी की शादी में बाइक दी थी, इसके बाद से नीरज का पति उसका और ज्यादा उत्पीड़न कर रहा था। मंगलवार रात उसने हत्या कर शव फंदे से लटका दिया।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चंगासी निवासी श्यामचरन के मुताबिक उन्होंने करीब आठ साल पहले बेटी नीरज की शादी बादल गांव के अवधेश से की थी। ससुराल वाले शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे। इसे लेकर वे शादी के बाद से ही नीरज को परेशान कर रहे थे। कुछ समय बाद श्यामचरन ने छोटी बेटी की शादी की तो उसमें दहेज में बाइक दी। इससे अवधेश और चिढ़ गया। वह नीरज के साथ लगभग रोज ही मारपीट करने लगा। नीरज के तीन बच्चे हैं।
आरोप है कि मंगलवार रात ससुराल वालों ने नीरज की पिटाई की और उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। सुबह सूचना मिलने पर मायके वाले और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव का पाेस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई होगी।