फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman murdered in budaun news

Budaun News: खेत में मिली महिला की लाश, कुत्तों ने नोंच-नोंचकर की क्षत-विक्षत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 13 Feb 2023 11:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Feb 2023 11:57 AM IST
सार

बिनावर थाना क्षेत्र में गांव मोहम्मदी के नजदीक सोमवार की सुबह सरसों के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ गए थे। उन्हें सरसों के खेत से कुत्तों का झुंड दिखाई दिया। वहां से बदबू भी आ रही थी। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो कुत्ते महिला के शव को नोंच रहे थे।

विज्ञापन
woman murdered in budaun news
खेत के पास खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मोहम्मदी और पुठी गांव के बीच सरसों के खेत में कासगंज की 30 वर्षीय महिला ज्योति का शव पड़ा मिला। उसके नजदीक ही महिला का मोबाइल और आधार कार्ड पड़ा मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। सूचना पर बदायूं पहुंचे परिजनों ने बताया कि ज्योति शनिवार सुबह से लापता थी। सिकंदरपुर वैश्य थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। परिवार वालों ने अगवा कर उसकी हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


कासगंज जिले में सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला रागी निवासी चंद्रपाल ने बताया कि ज्योति उसके बड़े बेटे सतीश की पत्नी है। वह अपनी दवा लेने को पटियाली जाने को घर से निकली थी। शाम तक वापस नहीं आई तो उन्होंने ज्योति को तलाश किया। शनिवार रात तक परिवार वाले उसे गांव से लेकर शहर तक तलाश करते रहे। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो वह रविवार सुबह सिकंदरपुर वैश्य थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। जिस पर  वहां की पुलिस महिला को तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

शव को नोंच रहे थे कुत्ते 

सोमवार सुबह ज्योति का शव बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदी और पुठी के बीच सड़क किनारे राकेश साहू के सरसों के खेत में पड़ा मिला। सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने सरसों के खेत में कुत्तों को देखकर आगे बढ़कर देखा तो उनके होश उड़ गए। सरसों के खेत में महिला का शव पड़ा था। कुत्ते उसके चेहरे का मांस नोंचकर खा गए थे। वहीं नजदीक में उसका मोबाइल और आधार कार्ड पड़ा मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। महिला के मोबाइल और आधार कार्ड को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला का शव किसी वाहन से लाकर यहां डाला गया था। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने महिला को अगवाकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गोवा में ट्रक चलाता है महिला का पति

महिला का पति सतीश गोवा में रहकर ट्रक चलाता है। वह कभी-कभी घर आता है। उसके चार भाई हैं, जिनमें दूसरे नंबर का दिल्ली रहता है। छोटे दोनों भाई, पिता और ज्योति गांव में रहती थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें आठ वर्षीय आयुष, पांच वर्षीय दीक्षा और दो माह की तनु है।

महिला के मोबाइल से खुलेगा राज

महिला के लापता होने के संबंध में भले ही परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी लेकिन उसके अपहरण जैसा मामला सामने नहीं आया था। महिला कहां से लापता हुई। उसकी आखिरी बार किससे बात हुई। इन सबका खुलासा उसके मोबाइल से होगा। कहीं न कहीं महिला को ले जाने वाले उसके परिचित रहे होंगे। शायद जिससे महिला उनके साथ चली गई। पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है। जल्द ही इसमें पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी।

सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्थिति साफ होगी। उसकी हत्या कैसे हुई यह सब पता चलेगा। पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed