फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman hangs herself after an argument with her husband.

Budaun News: पति से कहासुनी के बाद महिला ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 24 Sep 2026 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself after an argument with her husband.
कमरे में पंखे के इसी फंदे से लटकी थी विवाहिता। संवाद
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दुर्गपुर में पति के दिल्ली जाकर मजदूरी करने को लेकर मामूली कहासुनी के बाद सावित्री (24) ने कमरे के पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर मंगलवार रात करीब तीन बजे अपनी जान दे दी। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव दुर्गपुर निवासी तोताराम उर्फ राकेश शादी के बाद से ही दिल्ली में जाकर मजदूरी करते आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से अपने गांव लौटे थे। उनके दोबारा दिल्ली जाकर मजदूरी करने की बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी। सावित्री उनसे गांव में ही रहकर मजदूरी करने की बात कहती रही। मंगलवार रात करीब तीन बजे जब घर में सब लोग सो रहे थे तब सावित्री ने कमरे के पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

सुबह सब उठे तो कमरे में सावित्री का फंदे से लटका शव देखकर चीख-पुकार मच गई। सावित्री का मायका संभल जिले के नारंगपुर गांव में है। मां की मौत के बाद इकलौते बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। अभी किसी की ओर से कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। थाने पर तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है।

कमरे में पंखे के इसी फंदे से लटकी थी विवाहिता। संवाद

कमरे में पंखे के इसी फंदे से लटकी थी विवाहिता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed