फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman Empowerment: District Olympic Association made progression as brand ambassador

नारी सशक्तीकरणः जिला ओलंपिक संघ ने प्रगति को ब्रांड एंबेसडर बनाया

Tue, 07 Mar 2017 11:23 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Tue, 07 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman Empowerment: District Olympic Association made progression as brand ambassador
नारी - फोटो : अमर उजाला
- ताइक्वांडो और तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर दिखा चुकी है जौहर
विज्ञापन

- भदवार कॉलेज की छात्रा करेगी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित

उझानी (बदायूं)।
जिला ओलंपिक संघ ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें संसाधन मुहैया कराने के लिए लोगों को प्रेरित करने के इरादे से भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा प्रगति शाक्य को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। वह ताइक्वांडो और तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर जौहर दिखाकर कांस्य पदक हासिल कर चुकी है। वह पोस्टकार्ड अभियान को मजबूती देकर लोगों को खिलाड़ियों की मदद के लिए भी प्रेरित करेगी।

प्रगति शाक्य नगर में एपीएम डिग्री कॉलेज रोड निवासी जितेंद्र सिंह की बेटी है। प्रगति का रूझान खेलों के प्रति करीब चार साल से है, जब उन्होंने कक्षा पांच की परीक्षा उत्तीर्ण की। ताइक्वांडो और तीरंदाजी में भी उसने पहले मंडलीय फिर प्रदेश स्तर पर हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल हासिल किए थे। पिछले साल वह राष्ट्रीय स्तर पर हुई ताइक्वांडो और तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल हुई। दोनों प्रतियोगिताओं में उन्होंने कांस्य पदक प्राप्त किए थे। उसे ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का ऐलान ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने भदवार कॉलेज में किया। मेंदीरत्ता भदवार कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि प्रगति शाक्य के जरिये खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। जो बच्चे खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन उनके पास संसाधनों का अभाव है, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रगति के नेतृत्व में लोगों तक पोस्टकार्ड पहुंचाकर मदद के लिए सहयोग मांगा जाएगा। ब्रांड एंबेसडर की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रगति ने बताया कि उनकी कोशिश कॉलेज और ओलंपिक संघ की उम्मीदों पर खरा उतरने की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed