फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Tue, 02 Mar 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय फकीरी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरी निवासी छोटे लाल साहू के मुताबिक उन्होंने करीब पंद्रह साल पहले अपनी बेटी सत्यवती (38) की शादी शहर के मोहल्ला सराय फकीरी निवासी सर्वेश के साथ की थी। उसके तीन बच्चे हैं। रविवार रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति सर्वेश और उसके बच्चों का कहना है कि सत्यवती ने घरेलू कलह के चलते फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं उसके शव को फंदे से उतारा था। उनकी सूचना पर पहुंचे छोटेलाल साहू ने पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस भी आ गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटेलाल का आरोप है कि सर्वेश आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। रविवार रात उसने सत्यवती की हत्या कर दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने उसके बाद ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed