फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies due to electrocution, one burns

करंट लगने से महिला की मौत, एक झुलसी

Tue, 13 Jul 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electrocution, one burns
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा में सोमवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम के समय रैपुरा निवासी भावना कश्यप (40) पत्नी अनिल कश्यप अपने घर में कपड़े धो रहीं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनके घर में एक कपड़े सुखाने का तार बंधा हुआ है। उसी के बराबर में पड़ोसी के घर में बिजली का तार जा रहा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि भावना कश्यप नंगे पैर थीं। जैसे ही उन्होंने सुखाने के लिए तार पर कपड़े डाले कि वह बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। ये देखकर उन्हें बचाने के लिए नन्ही (50) पत्नी रामदास आ गईं। उन्होंने भावना को पकड़कर खींचने की कोशिश की। तभी वो भी करंट लगने से झुलस गईं। हादसे को देखकर उनके परिवार वाले दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह दोनों महिलाओं को तार से अलग किया। परिवार वाले उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने भावना कश्यप को मृत घोषित कर दिया। उनके तीन बच्चे हैं। ग्राम प्रधान लालू ने बताया कि महिला का परिवार हल्द्वानी में रहता है। पति लॉकडाउन के दौरान ही बाहर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed