{"_id":"679be23cf125ca36f002a87a","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-truck-husband-and-daughter-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1008-133552-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति-बेटी घायल
Fri, 31 Jan 2025 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
मौके पर खड़ा ट्रक व मौजूद पुलिस। संवाद
बिसौली। कस्बे के मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। डेढ़ साल की बेटी व पति घायल हो गए। हादसा होने पर कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़कर ट्रक हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमाॅर्टम को भेजा है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हत्सा निवासी अशोक कुमार, मुरादाबाद की एक बर्तन फैक्टरी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वह पत्नी किरण और डेढ़ साल की बेटी को लेकर मुरादाबाद से घर बाइक से आ रहे थे। नगर में एमएफ हाईवे स्थित जूनियर हाईस्कूल के सामने एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक गिर गई। अशोक, उसकी पत्नी किरण और मासूम बेटी सड़क पर जा गिरे। इसी बीच आरोपी चालक ने ट्रक को भगाने की कोशिश की। जिससे ट्रक का पहिया किरण के सिर पर चढ़ गया।
सिर कुचलने से किरण की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने अशोक और मासूम को हाईवे से उठाया। वहीं, लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ बिसौली कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। घटना को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।