{"_id":"63ff7891fc83f9035f08ccf3","slug":"woman-dies-after-being-buried-under-falling-wall-granddaughter-injured-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: कच्ची दीवार गिरने से दबकर महिला की मौत, नातिन घायल, मिट्टी से लिपाई कर रही थी वृद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: कच्ची दीवार गिरने से दबकर महिला की मौत, नातिन घायल, मिट्टी से लिपाई कर रही थी वृद्धा
Wed, 01 Mar 2023 09:38 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 01 Mar 2023 09:38 PM IST
सार
हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे हुआ। उस वक्त ग्राम अब्बू नगर निवासी लड़ैती पत्नी सियाराम अपने घर की कच्ची दीवार की पीली मिट्टी से लिपाई कर रही थी। उसकी 12 वर्षीय धेवती सुधा पुत्री वीरपाल उसका सहयोग कर रही थी।
विज्ञापन
दीवार जमींदोज होने के बाद पड़ा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्बू नगर में कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर 60 वर्षीय लड़ैती की मौत हो गई, जबकि उसकी 12 वर्षीय धेवती (नातिन) सुधा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे हुआ। उस वक्त ग्राम अब्बू नगर निवासी लड़ैती पत्नी सियाराम अपने घर की कच्ची दीवार की पीली मिट्टी से लिपाई कर रही थी। उसकी 12 वर्षीय धेवती सुधा पुत्री वीरपाल उसका सहयोग कर रही थी। वह मिट्टी उठाकर दे रही थी। परिवार वालों के मुताबिक दीवार ज्यादा पुरानी थी लेकिन उससे घर की सुरक्षा थी। लिपाई के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे दोनों नानी धेवती दब गईं।
विज्ञापन
यह देखकर परिवार वाले दौड़े। उनके शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने बमुश्किल मिट्टी हटाकर दोनों लोगों को निकाला। परिवार वाले उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां लड़ैती को मृत घोषित कर दिया गया जबकि किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन