{"_id":"5890d0254f1c1b2f3de82075","slug":"woman-died-before-delivery-nursing-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव से पहले महिला की मौत, नर्सिंगहोम में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव से पहले महिला की मौत, नर्सिंगहोम में हंगामा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परिवार वालों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
नगर के थाना मोड़ स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराई गई महिला की प्रसव से पहले ही मौत हो गई। उसके परिवार वालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंगहोम में हंगामा शुरू कर दिया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना जरीफनगर के गांव करियामई वैन निवासी भागीरथ ने पत्नी शिवानी (32) को बिल्सी में थाना मोड़ स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शिवानी की मौत हो गई। भागीरथ का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की। इससे पत्नी की मौत हो गई। मृतका के परिवार वालों ने नर्सिंगहोम में हंगामा शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर संजय कुमार गोयल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति साफ हो जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।