फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman death after cesarean delivery in private nursing home in Budaun

Budaun News: नर्सिंग होम में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, शव छोड़कर स्टाफ फरार, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 10 Apr 2023 12:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Apr 2023 12:53 PM IST
सार

रविवार रात प्रसव पीड़ा होने पर महिला को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन से उसका प्रसव कराया गया। इसके बाद प्रसूता की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया।  

विज्ञापन
woman death after cesarean delivery in private nursing home in Budaun
अस्पताल के बाहर खड़े पुलिसकर्मी और मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अलापुर रोड पर संचालित निजी नर्सिंग होम में रविवार रात प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पुलिस ने लोगों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


रविवार की रात करीब 11 बजे बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी बिट्टू की पत्नी शिल्पी को प्रसव पीड़ा होने पर अलापुर रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बिट्टू ने बताया कि अस्पताल के स्टाफ ने कहा कि ऑपरेशन से प्रसव हो पाएगा। कुछ देर बाद उन्होंने ऑपरेशन से प्रसव कराया तो शिल्पी को खून ज्यादा बहने लगा। 

विज्ञापन

ऑपरेशन थिएटर में ही मौत 

ऑपरेशन थिएटर में ही शिल्पी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद स्टाफ शव छोड़कर नर्सिंग होम से फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। बाद में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लोगों ने मृतका के परिजनों को शांत कराया। 

इस संबंध में एसएचओ गौरव विश्नोई का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं नवजात स्वस्थ बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed