फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman committed suicide by consuming poison in budaun

Budaun News: पति ने मायके जाने से रोका, नाराज महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Sat, 29 Nov 2025 02:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 02:17 PM IST
सार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में पति से कहासुनी के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक महिला अपने मायके जाना चाहती थी। इसी बात पर दंपती में विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
woman committed suicide by consuming poison in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव निनमा में शुक्रवार देर रात को महिला अनीता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। थाना कुंवरगांव पुलिस के अनुसार अनीता को उसका देवर राहुल कुमार जिला अस्पताल लाया था। पुलिस ने गांव निनमा पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दीपचंद्र उर्फ दीपू की पत्नी अनीता अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। पति व परिवारवालों से कहासुनी होने पर उसने गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया। अनीता की गंभीर हालत देख परिजन उसे पहले सीएचसी वजीरगंज लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में अनीता की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


13 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक, अनीता की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व दीपचंद्र से हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। पति दीपचंद्र मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed