फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman commits suicide after quarrel with daughter-in-law in budaun

बहुओं से झगड़े के बाद सास ने दी जान: इकलौते बेटे की दो पत्नियां..., दोनों मिलकर करती थीं झगड़ा

Fri, 28 Jun 2024 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 06:02 PM IST
सार

बदायूं में इकलौते बेटे की दो पत्नियों से परेशान महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि दोनों बहुएं एकजुट होकर सास से झगड़ा करती थीं। इससे आहत होकर सास ने जान दे दी। 

विज्ञापन
woman commits suicide after quarrel with daughter-in-law in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह बहू से कहासुनी पर 65 वर्षीय महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को नहीं दी। उन्होंने शव को खुद ही फंदे से उतार लिया और अंतिम संस्कार को ले गए। कुछ ही देर में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।  इस संबंध में थाना पुलिस ने जानकारी से इन्कार किया है।

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की एक महिला के एक बेटा और चार बेटियां हैं। उनमें एक बेटी और बेटे की शादी हो चुकी है। बेटे की दो पत्नियां हैं। दोनों सगी बहनें हैं और एक साथ रहती हैं। सास का उनसे आए दिन विवाद होता रहता था। बेटे की दो पत्नियों की वजह से अक्सर महिला कमजोर पड़ जाती थीं। ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम भी सास बहू में जमकर विवाद हुआ था। उस दौरान लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। 
विज्ञापन


Budaun News: सरकारी नल पर पानी भरने गईं दो बहनों पर दीवार गिरी, मलबे में एक की मौत, दूसरी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे। सास बहू भी अपने-अपने काम में लग गईं। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सास इतनी परेशान हो गई कि उसने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। जब परिवार वालों को इसके बारे में पता चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव फंदे से उतार लिया और कुछ देर बाद श्मशान ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed