फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   With Counselling Joining exercise

काउंसिलिंग के साथ ज्वाइनिंग की कवायद

Fri, 24 Apr 2015 07:17 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 24 Apr 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन

शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग को जहां तीसरा दिन समाप्त हो गया। वहीं इनके नियमित कर ज्वाइनिंग की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। विभाग ने इसकी तैयारी करनी शुरू कर दी है। रिक्त पदों के सापेक्ष महिलाओं से मांगे गए विकल्प के बाद शेष बचे स्कूलों को रोस्टर के माध्यम से पुरुषों को आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में काउंसिलिंग और ज्वाइनिंग कराने की प्रक्रिया गतिमान है। पहले और दूसरे दिन काउंसिलिंग में आए पुरुषों, महिलाओं को रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। महिलाओं के साथ जहां हाथों हाथ विकल्प भरवाए गए। वहीं शेष स्कूलों में रोस्टर के माध्यम से पुरुषों को स्कूल आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आशा जताई जा रही है कि आगामी तीन दिन में यह प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। वहीं तीसरी व चौथी पुरुष, महिला काउंसिलिंग के अभ्यर्थियों से दस्तावेज जमा किए जा रहे हैं। बताते हैं कि इसमें महिलाओं से अभी विकल्प नहीं लिए जाएंगे। क्योंकि पद रिक्त नहीं है। प्रमोशन के बाद जो पद रिक्त होंगे, उसके बाद महिलाओं से विकल्प मांगने के साथ रोस्टर के तहत पुरुषों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


सुस्त चल रही प्रमोशन प्रक्रिया
शिक्षामित्रों के हंगामे के बाद जल्दी से सूची तैयार कर जूनियर के लिए आपत्तियां मांगी जाने के लिए ब्लॉकों पर सूची प्रकाशन के आदेश दे दिए गए। वहीं अभी तक जूनियर प्रमोशन की आपत्तियां मांगकर सूची नहीं सौंपी गई है। चूंकि पहले प्रमोशन जूनियर के होने हैं, लिहाजा इसकी तैयारी की जा रही है लेकिन इसमें ढिलाई बरती जा रही है। वहीं प्राइमरी प्रमोशन को लेकर तैयारियां पूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed