{"_id":"a4dd3b1ec3dd2e4cbd42162b2300497f","slug":"winter-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत लहर ने ले ली चार लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीत लहर ने ले ली चार लोगों की जान
दातागंज।
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पिछले चौबीस घंटे के दरम्यान चार लोगों की शीतलहर से मौत हो गई। मरने वालों में तीन लोग एक ही गांव के हैं। सूचना पर तहसीलदार ने गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। मरने वाले चारों लोग बेहद हैं और किसी तरह से परिवार का गुजारा करते हैं।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चंगासी के जागन कश्यप (65) के कोई संतान नहीं है। यहां यह अपनी बहन के साथ रहते हैं। सोमवार रात यह घर में सोए थे। सुबह को इनकी मौत हो गई। इसी गांव की शांति देवी (63) कच्चे मकान में रहती हैं। इनका परिवार भी बेहद गरीब है। बेटा बलवीर मेहनत मजदूरी करता है। सोमवार की रात में शांति देवी की भी मौत हो गई। चंगासी के ही भगवानदास (55) की जान भी शीतलहर ने ले ली। इन सभी के शरीर अकड़े हुए थे। गांव के लोगों ने शीतलहर से मौतों की सूचना तहसील प्रशासन को दी। इस पर तहसीलदार सतीश कुमार ने राजस्व टीम के साथ गांव पहुंच कर जायजा लिया। इधर भूड़ापुरैना निवासी धनपाल (55) अपने खेत पर सिंचाई कर रहे थे। सिंचाई करते समय इनको भी शीतलहर ने चपेट में ले लिया। इससे इनकी मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले मूसाझाग थाने के गांव मचलई में ध्यानपाल और कंडेला में महेंद्र की भी शीतलहर से मौत हो चुकी है।
चार लोगों की मौत का मामला मेरी जानकारी में है। मौतों की वजह शीतलहर कहना जल्दबाजी होगी। किसी भी शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। तहसील प्रशासन मौतों की वजह जानने के लिए जांच कर रहा है। -ओपी तिवारी, एसडीएम दातागंज