{"_id":"5e5fff258ebc3eeb610fcae5","slug":"wine-boxes-recovered-in-orange-filled-canter-badaun-news-bly398429697","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतरा लदे कैंटर में पुलिस ने पकड़ी 435 पेटी अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतरा लदे कैंटर में पुलिस ने पकड़ी 435 पेटी अंग्रेजी शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार रात पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संतरे से लदे कैंटर के बीच पंजाब की शराब की 435 पेटियां बरामद की हैं। जिनकी कीमत करीब 22 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने कैंटर चालक कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मंगलवार रात बिसौली इंस्पेक्टर पंकज लवानिया और आबकारी निरीक्षक रामजीत जैसवार टीम के साथ मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वाहन चेकिंग करा रहे थे। देर रात चंदौसी की ओर से एक कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम के रोकने पर चालक ने अपना नाम मध्य प्रदेश के धार जिले में बाग क्षेत्र निवासी जाकिर हुसैन पुत्र अहमद अली बताया। चालक जाकिर हुसैन ने बताया कि उसके कैंटर में संतरा भरा हुआ है। वह कैंटर बिहार ले जा रहा है। उस समय कैंटर के ऊपर तिरपाल पड़ा हुआ था। जैसे ही पुलिस ने कैंटर चेक करने को कहा तो वह हड़बड़ा गया। टीम ने जब तिरपाल हटाकर कैंटर चेक किया तो संतरे की पेटियों के नीचे शराब की पेटियां मिली। कोतवाली लाकर कैंटर खाली करवाया गया जिसमें शराब की 435 पेटियां (5220 बोतल) भरी निकलीं। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि कैंटर चालक जाकिर हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
सिविल लाइंस और मूसाझाग इलाके में पकड़ी जा चुकी है शराब
कुछ दिन पूर्व मूसाझाग और सिविल लाइंस एरिया में शराब की खेप पकड़ी जा चुकी है। सिविल लाइंस एरिया में बिसौली रोड पर डाक पार्सल लिखे वाहन से शराब बरामद हुई थी। जबकि मूसाझाग क्षेत्र में एक ट्रक पकड़ा गया।
विज्ञापन
सिविल लाइंस और मूसाझाग इलाके में पकड़ी जा चुकी है शराब
कुछ दिन पूर्व मूसाझाग और सिविल लाइंस एरिया में शराब की खेप पकड़ी जा चुकी है। सिविल लाइंस एरिया में बिसौली रोड पर डाक पार्सल लिखे वाहन से शराब बरामद हुई थी। जबकि मूसाझाग क्षेत्र में एक ट्रक पकड़ा गया।
विज्ञापन