फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Will have to wait for buses from today, only 66 buses for 15 thousand passengers

Budaun News: आज से बसों के लिए करना होगा इंतजार, 15 हजार यात्रियों के लिए महज 66 बसें

Thu, 23 Jan 2025 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 23 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Will have to wait for buses from today, only 66 buses for 15 thousand passengers
बदायूं। महाकुंभ में जाने के लिए 75 बसों को बुधवार को डिपो से रवाना कर दिया गया। इससे पहले मंगलवार को 40 बसों को महाकुंभ भेजा गया था। इस तरह रोडवेज की 115 बसें कुंभ के लिए चली गईं। अब महज 66 बसें ही शेष बची हैं। रोडवेज बसों से रोजाना करीब 15 से 20 हजार यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में अब करीब 15 हजार यात्रियों के लिए महज 66 बसें ही बची हैं। साफ है कि बसों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बदायूं डिपो के पास निगम की 138 व 43 अनुबंधित बसें हैं। 115 बसें जाने के बाद महज 66 बसें ही शेष रह गईं हैं। बता दें कि अकेले दिल्ली रूट पर ही 80 बसें चलती थीं। परिवहन निगम के अधिकारी इस स्थिति में नहीं हैं कि दिल्ली में 80 की जगह आधी 40 बसें भी चला सकें। दिल्ली रूट पर डिपो से दो-तीन बसें ही चलाई जाएंगी। ऐसे में इस रूट के यात्रियों को दूसरे डिपो की बसों पर निर्भर रहना होगा। इसके अलावा बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कासगंज, आगरा आदि रूटों के लिए चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बरेली के लिए जहां पहले तीन फेरे लगते थे वहां अब चार से पांच फेरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली रूट पर लगाई गईं तीन अनुबंधित बसें
दिल्ली रूट पर रोजाना 80 बसें चलती थीं। सबसे ज्यादा कमाई डिपो को दिल्ली जाने वाली बसों से ही होती थी। इनमें लोकल रूटों को भी कवर करना है। ऐसे में तीन अनुबंधित बसों को दिल्ली रूट पर लगाया गया है। इसके साथ ही आगरा व दूसरे डिपो से आने वाली बसें बदायूं से होकर गुजरेंगी। जिससे यात्री दिल्ली आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज मिल सकती हैं छह नई बसें
बदायूं डिपो को बृहस्पतिवार को छह नई बसें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को छह नई बसें बदायूं डिपो को मिल जाएंगी। इनमें एक-दो बसों को दिल्ली रूट पर व शेष को लोकल रूट पर लगाया जाएगा।

मुरादाबाद डिपो से कवर करेंगे चंदौसी रूट
बदायूं से बिसौली होते हुए चंदौसी मुरादाबाद के लिए भी खूब सवारियां जाती हैं। इस रूट पर जहां बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। मुरादाबाद डिपो की बस को बदायूं के लिए चलाया जाएगा। मुरादाबाद से चंदौसी, बिसौली होते हुए करीब दस बसें रोजाना चलेंगी। जिससे इस रूट पर सवारियों को बसों का संकट नहीं झेलना होगा। वहीं करीब पांच बसें बदायूं डिपो से चलेंगी।





115 बसों को कुंभ भेजा गया है। जिले में लोकल रूट के लिए चार्ट तैयार किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। जो बसें शेष बचीं हैं, उनको अधिक चक्कर लगवाकर यात्रियों को सुविधा दी जाएगी।- अजय कुमार सिंह, एआरएम, बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed