फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife waited for Karwa Chauth, got news of death the next day

Budaun News: करवाचौथ पर इंतजार करती रही पत्नी, दूसरे दिन मिली मौत की सूचना

Sun, 12 Oct 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Wife waited for Karwa Chauth, got news of death the next day
अजय का फाइल फोटो।
जरीफनगर। करवाचौथ के दिन बाइक लेकर घर से खाता खुलवाने बैंक गया युवक नहीं लौटा। पत्नी रात भर इंतजार करती रही। परिवार के लोग उसकी तलाश में भटकते रहे। शनिवार को जरीफनगर पुलिस ने सड़क किनारे शव मिलने की सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उघैती थाना क्षेत्र के गांव गुरीठा के रहने वाले अजय कुमार (20) पुत्र ओमशरण की एक साल पहले जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कला की गड्डो के साथ शादी हुई थी। आठ दिन पहले ही वह पत्नी को मायके से बुलाकर लाया था। परिजनों को बताया कि शुक्रवार को वह खाता खुलवाने के लिए बैंक गया।
विज्ञापन

देर शाम को पिता ने फाेन किया तो उसने कहा कि वह रास्ते में है जल्द ही घर आ जाएगा। देखते देखते रात हो गई, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद फोन लगाया तो बंद था। इसके बाद परिवार के लोग चिंतित हो गए। वह उसकी तलाश करने लगे। करवाचौथ का त्योहार था और पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत किया था। वह पति के आने का इंतजार कर रहती रही। परिवार के लोग रात भर उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को परिजनों को जरीफनगर क्षेत्र में शव पड़े होने की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर वह कार्रवाई कराएंगे।

-------
ऊपर बाइक और जेब में मिली चाबी
परिजनों को हत्या का शक उस समय हुआ जब उसकी जेब से बाइक की चाबी मिली, जबकि बाइक उसके ऊपर पड़ी मिली है। सवाल यह है कि अगर वह हादसे का शिकार हुआ तो जेब में चाबी कैसे पहुंची। परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या करने के बाद उसके शव को फेंक दिया और हादसा दिखाने को बाइक उसके ऊपर डाल दी गई। अभी तक पुलिस हादसा ही मान रही है।


-----
मामले की की जा रही जांच
मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। जांच व रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। - अश्विनी सिंह, थानाध्यक्ष, जरीफनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed