{"_id":"6a2708ec1919f114f807a003","slug":"wife-of-prd-jawan-robbed-in-binawar-badaun-news-c-123-1-bdn1036-165782-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिनावर में पीआरडी जवान की पत्नी से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिनावर में पीआरडी जवान की पत्नी से लूट
विज्ञापन
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव रहमा का मजरा जाटव गौंटिया निवासी पीआरडी जवान रामवीर की पत्नी द्रोपा देवी से बाइक सवार बदमाश ने चाकू दिखाकर लूट की।
रविवार दोपहर द्रोपा देवी घर से बदायूं जाने के लिए बरेली-मथुरा हाईवे पर मलगांव श्मशान भूमि के सामने सवारी का इंतजार कर रही थीं। पीआरडी जवान रामवीर ने बताया कि एक बाइक सवार आया और द्रोपा देवी को शहर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। मलगांव रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही बदमाश ने बाइक रहमा गांव के जंगल की ओर मोड़ कर रोक ली।
चाकू दिखाकर आरोपी ने सोने के कुंडल लूट लिए। पैरों की पायजेब टाइट होने के कारण नहीं निकाल सका। शोर मचाने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सूचना पर पीआरडी जवान पत्नी को लेकर थाने पहुंचा। सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से एक कुंडल बरामद हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद