फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Widening work underway on the Badaun-Bareilly route has increased difficulties for commuters.

Budaun News: बदायूं-बरेली मार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाईं

Wed, 13 May 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Widening work underway on the Badaun-Bareilly route has increased difficulties for commuters.
ट्रेन आने पर सवारियों में होती धक्का मुक्की। संवाद
बदायूं। बदायूं-बरेली मार्ग पर चल रहे सिक्सलेन चौड़ीकरण कार्य ने आम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर जगह-जगह खोदाई, अधूरे निर्माण, मिट्टी के ढेर, जाम और अस्थायी डायवर्जन के कारण सफर का समय दूना हो गया है। हालात यह हैं कि निजी वाहन चालकों ने अब इस मार्ग पर यात्रा करने से दूरी बनानी शुरू कर दी है। इसका सीधा असर ट्रेनों और रोडवेज बसों में बढ़ती भीड़ के रूप में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

बरेली रोड पर दिनभर लगने वाले जाम और उड़ती धूल से लोगों का सफर परेशानी भरा हो गया है। कई स्थानों पर सड़क संकरी होने और डायवर्जन बनाए जाने से वाहनों की कतारें लग रही हैं। पहले जहां बदायूं से बरेली पहुंचने में करीब डेढ़ घंटा लगता था, अब दो से तीन घंटे लग रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते सड़क पर गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते वाहन खराब होने का खतरा बढ़ा रहे हैं। यही वजह है कि लोग अब निजी कार और बाइक की जगह ट्रेन और बस से सफर करना ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-बदायूं रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय ट्रेनों में हालात यह हैं कि यात्रियों को खड़े होने तक की जगह मुश्किल से मिल रही है। कई लोग सीट पाने के लिए ट्रेन आने से काफी पहले स्टेशन पहुंच रहे हैं। यात्रियों के अनुसार, ट्रेन से बरेली पहुंचने में करीब एक घंटा लगता है, जबकि सड़क मार्ग पर जाम के कारण दोगुना समय लग रहा है।


रोडवेज बसों में भी बढ़ रहा दबाव
सड़क मार्ग की खराब स्थिति का असर रोडवेज बसों पर भी दिखाई दे रहा है। बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। कई बसें क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर चल रही हैं। खासतौर पर नौकरीपेशा, छात्र और रोजाना आवागमन करने वाले लोग सार्वजनिक परिवहन का सहारा लेने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जाए, ताकि लोगों को जाम और धूल से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed