फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Who pulls in BJP, who will take back the name, who will stand in the ground

भाजपा में खींचतान, कौन लेगा नाम वापस, कौन मैदान में डटेगा

Sun, 11 Apr 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Who pulls in BJP, who will take back the name, who will stand in the ground
बदायूं। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने के बाद भाजपा में शुरू हुई रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को नाम वापसी पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। दरअसल, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य की बेटी और शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य की बहन ने भी पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनने को आवेदन किया था। इन दोनों को पार्टी ने मौका नहीं दिया। इसके बाद दोनों ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ ही पर्चा दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से सभी 51 सीटों पर अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। जिले में 51 सीटों पर 368 भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन किया था। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य की बेटी अनीता शाक्य को पार्टी ने मौका नहीं दिया। इसके साथ ही पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य की पत्नी रेखा शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी वर्षा यादव को प्रत्याशी बना दिया। नामांकन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को पूनम यादव ने डकारा पुख्ता और अनीता शाक्य ने जगत सीट से नामांकन दाखिल कर दिए। डकारा पुख्ता से भाजपा ने अनीता देवी और जगत से मनोज मादी को प्रत्याशी बनाया था। पूनम और अनीता के नामांकन दाखिल करने के साथ ही भाजपा खींचतान शुरू हो गई।
विज्ञापन

जिन दिन दोनों लोगों ने नामांकन दाखिल किए थे, उस दिन भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी हाईकमान से बात करने की बात कही थी। यह भी कहा था कि नामांकन वापसी से पहले साफ हो जाएगा कि कौन चुनाव मैैदान में रहेगा। शनिवार को इस पर स्थिति साफ नहीं हो सकी। भाजपा की बैठकें चलती रहीं और जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने फोन ऑफ कर दिया। रविवार को नाम वापसी से पहले स्थिति साफ न होने के कारण भाजपा कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकारा पुख्ता और जगत सीट को लेकर पार्टी में विचार चल रहा है। पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। नाम वापसी से पहले दोनों सीटों को लेकर सहमति बन जाएगी। एकजुटता से चुनाव लड़ा जाएगा।
- हरीश शाक्य, निवर्तमान जिला संयोजक पंचायत चुनाव, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed