फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Who likes gudaraj, why would he like development?'

‘जिस को गुंडाराज पसंद है, उन्हें विकास क्यों पसंद होगा’

Wed, 15 Nov 2017 11:56 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 15 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
'Who likes gudaraj, why would he like development?'
व‌िचार व्यक्त करते मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। जिस को गुंडाराज पसंद है, उन्हें विकास क्यों पसंद होगा। यह कहना है प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का। बुधवार को उन्होंने जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में चुनावी सभाओं कर भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं और सपा, बसपा और कांग्रेस की नाकामियां।
विज्ञापन

शहर के आर्य समाज स्थित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब गुंडे और माफिया का कोई खेल नहीं चल रहा है। जो भी गुंडे थे, उन्हें जेल में पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मां-बहनों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड, भू-माफिया पर नकेल कसने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, ब्रज प्रांत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेके सक्सेना, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य, शारदेंदु पाठक मौजूद थे, संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

पीएम का सपना गरीब के पास घर
बिल्सी। बिल्सी में मौर्य ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो बगैर भेदभाव के काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि प्रत्येक गरीब के पास रहने के लिए अपना घर हो। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को चलाया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनुज वार्ष्णेय को विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर विधायक आरके शर्मा, ममता ठाकुर, गेंदनलाल मौर्य, डीपी भारती, विवेक राठी, आशुतोष वार्ष्णेय, दीपक चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकायों में परचम लहराएगा
उझानी। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुरानी अनाज मंडी में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी शंकर गुप्ता के पक्ष में चुनावी सभा में कहा कि अब निकायों में भी भाजपा का परचम लहराने का समय आ गया है। इस मौके पर  रामगोपाल मिश्र, प्रवीणा मित्तल, राहुल शंखधार, किशनचंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, सत्यवीर सिंह, नंदकिशोर जैन मौजूद रहे।
सम्मान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक 
बिसौली। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भाजपा शासन में जो विकास हुआ है, वह 77 सालों में कभी नहीं हुआ है। आपके सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही दूसरे देश में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की। देश के सम्मान को ऊंचा किया। पिछली सरकार में अराजकता का माहौल था। हत्या लूट, डकैती और बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रहीं थी। उस सरकार के समय में न्याय मिलना तो दूर न्याय मांगने वाले की आवाज भी दबा दी जाती थी। लेकिन आज ऐसा नहीं है। उन्होंने बिसौली से सरिता वार्ष्णेय, मुडिया से वंदना मिश्रा को जिताने की अपील की। इस मौके पर विधायक कुशाग्र सागर अमित पाठक,  मौजूद रहे।

वादे के अनुरूप किसानों को ऋण माफी
सहसवान। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से पूरे देश और प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। पार्टी भी लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। वादे के अनुुरूप किसानों को ऋणमाफी योजना का लाभ दिया गया। प्रभारी मंत्री ने चेयरमैन पद के पार्टी प्रत्याशी अनुज माहेश्वरी के लिए समर्थन जुटाया। सुभाष गौड़ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर दीक्षा माहेश्वरी, पीयूष माहेश्वरी, शिव प्रकाश सक्सेना, अवढर शर्मा, अंबरीश वर्मा, आलोक माहेश्वरी, सचिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed